Rajasthan Elections 2023: उत्तर भारत के सूबे राजस्थान की राजनीति में राजपरिवारों का लंबे समय से बड़ा रोल रहा है। सूबे के सियासी रण में आजादी के बाद से अब तक (2023) वहां पर पूर्व राजपरिवारों का अच्छा-खासा दखल दिखा है। आइए, जानते हैं कि इस बार के "मरूधरा" के विधानसभा चुनाव में जिन छह पूर्व राजपरिवारों की ओर से सियासी ताल ठोंकी गई, वे किस दल के साथ और क्या उनका इतिहास रहा है:
इलेक्शन
Rajasthan Elections 2023: राजे से दीया तक...राजस्थान के रण में छह राज परिवार भीः जानिए, कौन किसके साथ और क्या रहा इतिहास
- Compiled by: अभिषेक गुप्ता
- Updated Nov 25, 2023, 08:16 AM IST
Rajasthan Elections 2023: साल 2023 के विधानसभा चुनाव में कुल छह राजपरिार अपनी सियासी ताल ठोंकते नजर आए, जिनमें पांच कमल (बीजेपी) पर अपनी सियासी भूमि तलाशते दिखे, जबकि शेष एक राजपरिवार पंजे (कांग्रेस) के साथ नजर आया।
कल्पना देवी, वसुंधरा राजे और दीया कुमारी (बाएं से क्रम में)। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो
