इलेक्शन

बिहार की पुरानी और खटारा सरकार हटाएंगे, अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल बनेंगे प्रधानमंत्री, तेजस्वी का दावा

रैली में तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार खटारा हो गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए... हमारे पास बिहार के लिए दृष्टिकोण हैं।

Image

वोटर अधिकारी रैली में तेजस्वी - राहुल (ANI)

Tejashwi Yadav at Bihar Rally: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि युवाओं ने राज्य की पुरानी और खटारा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार को हटाने और अगले लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। नवादा में कांग्रेस की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के तीसरे दिन एक रैली को संबोधित करते हुए यादव ने यह भी कहा कि अब समय आ गया है कि युवा पीढ़ी को राज्य चलाने का मौका मिले।

नीतीश कुमार सरकार खटारा हो गई है...

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार खटारा हो गई है और इसे तुरंत बदलने की जरूरत है। युवाओं को अब मौका मिलना चाहिए... हमारे पास बिहार के लिए दृष्टिकोण हैं। युवाओं ने संकल्प लिया है कि वे इस पुरानी और खटारा सरकार को सत्ता से हटाएंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि अगले लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनें।

यादव ने दोहराया कि बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) लोगों के मताधिकार को छीनने की एक कवायद है। उन्होंने आरोप लगाया, एसआईआर वोट की डकैती है और हम ऐसा नहीं होने देंगे। यह बिहार में मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने की सत्तारूढ़ सरकार की साजिश है।

'मतदाता अधिकार यात्रा' सासाराम से शुरू

'मतदाता अधिकार यात्रा' रविवार को सासाराम से शुरू हुई। 16 दिनों तक चलने वाली इस यात्रा का उद्देश्य बिहार में चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और कथित 'वोट चोरी' के विरोध में है। यह रैली 16 दिनों में 20 से ज्यादा जिलों में 1,300 किलोमीटर से अधिक की यात्रा करने के बाद 1 सितंबर को पटना में समाप्त होगी। इस बीच, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेज प्रताप यादव कई निर्वाचन क्षेत्रों में रैलियां कर रहे हैं। उनकी आखिरी जनसभा रविवार को महुआ में हुई थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article