इलेक्शन

BJP कर रही बिहार में चुनाव 'चोरी करने' की कोशिश, युवा और 'Gen Z' इसे रोकें: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए बुधवार को हरियाणा की मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े सामने रखे थे और दावा किया था कि पिछले साल अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव को 25 लाख फर्जी मतों के जरिये चोरी किया गया था। अब राहुल ने कहा कि भाजपा बिहार में वोट चोरी करने की कोशिश कर रही है।

Image

राहुल गांधी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया (PTI)

Rahul Gandhi on BJP: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के बाद अब बिहार का चुनाव 'चोरी करने' की कोशिश कर रही है।

उन्होंने पूर्णियां की जनसभा में युवाओं और 'जेन जेड' का आह्वान किया कि भाजपा और निर्वाचन आयोग के 'वोट चोरी' करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए मुश्तैद रहें।

'अब ये बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश में'

गांधी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था, 'हमने ऐसा सबूत दिया है कि भाजपा और निर्वाचन आयोग उसका कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं।'

उन्होंने दावा किया, 'भाजपा ने हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ का चुनाव चोरी किया, लोकसभा का चुनाव चोरी किया। अब ये बिहार का चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं...इन लोगों ने महागठबंधन के वोटरों के नाम काटे हैं और फर्जी लोगों के नाम जोड़े हैं। ये लोग पूरा दम लगाकर चुनाव चोरी करने की कोशिश करेंगे।'

गांधी ने कहा था, 'बिहार के युवाओं और जेन जेड की जिम्मेदारी है कि संविधान को बचाना है। अगर भाजपा और निर्वाचन आयोग ‘वोट चोरी’ करने की कोशिश करें तो आपको उन्हें रोकना होगा।'

राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए बुधवार को हरियाणा की मतदाता सूची से जुड़े आंकड़े सामने रखे थे और दावा किया था कि पिछले साल अक्टूबर में हुए राज्य विधानसभा चुनाव को 25 लाख फर्जी मतों के जरिये चोरी किया गया था।

निर्वाचन आयोग पर आरोप

उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भाजपा के साथ मिलीभगत का आरोप भी लगाया था। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने उनके आरोपों को निराधार बताया था। उन्होंने बिहार से पलायन होने और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने युवाओं को 'देश का मजदूर' बना रखा है।

स्वास्थ्य सेवा बदहाल

गांधी ने दावा किया कि बिहार में स्वास्थ्य सेवा इतनी बदहाल है कि अस्पताल में मरीजों का उपचार नहीं होता, बल्कि उनकी मौत होती है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन चाहता है कि एक दिन ऐसा आए कि मोबाइल फोन 'मेड इन चाइना' नहीं, बल्कि 'मेड इन बिहार' लिखा हो।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article