इलेक्शन

'हरियाणा में 25 लाख वोट चोरी, ब्राजील की मॉडल बनीं मतदाता', बिहार चुनाव से पहले राहुल ने दिखाया 'The H Files', EC पर लगाए कई आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल और पोस्टल बैलेट के नतीजों में बड़ा अंतर था और कांग्रेस को जानबूझकर हराया गया। राहुल ने सीएम नायाब सिंह सैनी के बयान और एक फर्जी वोटर लिस्ट का भी जिक्र किया, जिसमें ब्राजील की मॉडल की तस्वीर होने का दावा किया गया।

Image

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के कामकाज पर उठाए सवाल।(फोटो सोर्स: Congress X handle)

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Press Conference: बिहार चुनाव से एक दिन पहले यानी बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। कांग्रेस मुख्यालय में हो रही इस प्रेस कॉन्फ्रेंस को 'H Files' नाम दिया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने कर्नाटक और महाराष्ट्र में फर्जी वोटिंग की जानकारी दी। अब हम हरियाणा की जानकारी दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के बाद हुए एग्जिट पोल में बताया गया कि कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है। पोस्टल बैलेट के वोटों के मुताबिक, कांग्रेस को 73 सीटें मिलती दिख रही थी। वहीं, बीजेपी को 17 सीटें मिलती दिख रही थी।

राहुल गांधी ने देश के युवाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मैं देश के युवा जेन-जी से अनुरोध करूंगा कि वो मेरी बातें ध्यान से सुनें। हरियाणा में एक प्लान के मुताबिक, कांग्रेस को हराया गया।

राहुल गांधी ने लगाए हरियाणा चुनाव में धांधली के आरोप

वहीं, राहुल गांधी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी का एक वीडियो चलाया, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि मैंने शुरू से कहा है कि बीजेपी एक तरफा सरकार बना रही है। मेरे पास सारी सुविधा हैं। वो वीडियो में हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी ने सीएम सैनी के मुस्कान का जिक्र किया।

राहुल गांधी ने 'ब्राजील की मॉडल' की दिखाई तस्वीर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ 22, 779 वोटों की वजह से चुनाव हार गई। वहीं, राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक युवती की तस्वीर दिखाई गई। इस फोटो के साथ अलग-अलग नाम से 22 जगह वोटिंग का आरोप लगा राहुल गांधी ने कहा कि इस युवती ने कहीं सीमा, कहीं सरस्वती नाम से 22 वोट डाले। राहुल गांधी ने कहा कि यह ब्राजीलियन महिला हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी। राहुल गांधी ने इस मॉडल का नाम matheus ferrero बताया। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुई।

हरियाणा चुनाव में 8 में से 1 वोट फेक था: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने दावा किया कि 5 लाख 21 हजार से ज्यादा डुप्लीकेट वोटर मिले हैं। हरियाणा में कुल मिलाकर दो करोड़ वोटर हैं। 25 लाख वोट चोरी का मतलब है कि हर आठ में से एक वोटर फेक था। इसकी वजह से कांग्रेस हारी।

कई लोगों के दो राज्यों में नाम: राहुल गांधी

उन्होंने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कई वोटर लिस्टों में दो राज्यों के नाम एक साथ दर्ज हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दालचंद नामक व्यक्ति उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों जगह वोटर हैं, जबकि उनका बेटा भी इन दोनों राज्यों में बीजेपी को वोट देता है। राहुल के मुताबिक, ऐसे हजारों मतदाता हैं जिनका सीधा संबंध बीजेपी से है।

उन्होंने आगे कहा कि मथुरा के सरपंच प्रह्लाद का नाम भी हरियाणा की कई वोटर लिस्टों में दर्ज है। राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों के पास घर नहीं हैं, उनके नाम के सामने “मकान नंबर जीरो” लिखे जाने का दावा गलत है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने इन सूचनाओं की जांच की है और आयोग ने देश की जनता से झूठ बोला है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमार author

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घट... और देखें

End of Article