इलेक्शन

Bihar Election 2025: बिहार में वोट चोरी के आरोप पर राजनाथ सिंह का पलटवार, बोले झूठ फैलाना बंद करें राहुल गांधी

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण से पहले सासाराम में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा बिहार में वोट चोरी के आरोप पर पलटवार किया और कहा कि यदि उन्हें ऐसा लगता है तो सबूत के साथ निर्वाचन आयोग में शिकायत करें, इस प्रकार झूठ फैलाना बंद करें।

Rajnath Singh

बिहार में वोट चोरी के आरोप पर राजनाथ सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार (Photo- X)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार जारी है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवार के लिए जनता से वोट मांग रही है। बड़े और दिग्गज नेता जनता के बीच अपने उम्मीदवारों के वोट मांगने के लिए उतरे हुए हैं और चुनावी रैली में शामिल हो रहे हैं। इस बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इस बीच सासाराम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट चोरी का आरोपों पर पलटवार किया।

उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को लगता है कि बिहार में वोट चोरी हो रहे हैं, तो उन्हें सबूतों के साथ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करानी चाहिए, न कि झूठ फैलाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी के पास अब मुद्दों की कमी हो गई है, इसलिए ने निराधार आरोप लगा रहे हैं। जनसभा में उन्होंने कहा कि “कांग्रेस जाति, पंथ और धर्म के नाम पर लोगों में फूट डालती है। यह सकारात्मक राजनीति का संकेत नहीं है।”

भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन यदि कोई भारत को उकसाया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सफलता के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना की। यह अभियान पहलगाम आतंकी हमले के बाद किया गया प्रतिघाती अभियान था, जिसमें अप्रैल में 26 लोग मारे गए थे।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जनसभा में राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, बंद नहीं किया गया। अगर आतंकवादी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम और भी कड़े तरीके से जवाब देंगे। हमारे सैनिकों ने आतंकवादियों को धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि उनके कर्मों के आधार पर मारा है। भारतीय बलों ने आतंकियों के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया।”

रक्षा सेवाओं में आरक्षण पर राजनाथ सिंह ने दिया जवाब

राहुल गांधी द्वारा रक्षा सेवाओं में आरक्षण से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा, “रक्षा बल इन सब चीजों से ऊपर हैं। यहां तक कि ‘डायन’ भी एक घर छोड़ देती है, लेकिन कांग्रेस ने राजनीति में ऐसी मर्यादा भी नहीं छोड़ी।” सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार देश की सुरक्षा, विकास और जनता के विश्वास पर आधारित है, जबकि विपक्ष केवल झूठे आरोपों और विभाजनकारी राजनीति में विश्वास करता है।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिहार विधान सभाचुनाव रिजल्ट (Bihar Vidhan Sabha Chuanv Result) अपडेट और प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र (Key Constituency) बिहार इलेक्शन फेजवन की वोटिंग (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

varsha kushwaha
varsha kushwaha Author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग... और देखें

End of Article