इलेक्शन

Video: पूड़ी, पुलाव, रसगुल्ले...मोकामा से JDU उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ 'जीत के जश्न की तैयारियां'

पटना में मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर जीत के जश्न की तैयारी चल रही है, मिठाइयां बन रही है और खाने पीने की तैयारियां चल रही हैं, देखिए किस तरीके के हैं इंतजाम...

Image

जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के आवास पर जीत के जश्न की तैयारियां

Mokama JDU candidate Anant Singh: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले मोकामा के जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह के पटना स्थित आवास पर जीत के जश्न की जोरदार तैयारी चल रही है। 'टाइम्स नाउ नवभारत' संवाददाता साकेत सिंह ने इन तैयारियों का जायजा लिया और देखा कि किस तरीके के व्यंजनों के इंतजाम किए गए है। साथ ही अनंत सिंह समर्थकों की भी प्रतिक्रिया ली...

बता दें कि अनंत सिंह जेल में हैं इसके बाद भी उनके समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और वह समर्थक 14 नवंबर को उनकी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। अनंत के राजधानी पटना वाले आवास पर भारी संख्या में लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। उनके लिए कई तरह के व्यंजनों के साथ ही मिठाइयां बन रही हैं जिसमें रसगुल्ला सबसे खास बताया जा रहा है।

उनके पटना वाले आवास पर भव्य पंडाल बनाए गए हैं जिसमें अनंत समर्थकों का जमावड़ा लगेगा। बता दें कि पहले भी ऐसे आयोजन अनंत के यहां होते रहे हैं।

मोकामा विधानसभा सीट हॉट सीट रही है। मोकामा से अनंत सिंह जीतते रहे हैं और उससे पहले अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह का इस सीट पर दबदबा था। वहीं सूरजभान सिंह भी मोकामा सीट से एक बार निर्दलीय विधायक बन चुके हैं।

मोकामा सीट पर अनंत सिंह का दबदबा

मोकामा विधानसभा सीट पर अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार का 2005 के विधानसभा चुनाव के समय से दबदबा है। 2005 से अनंत सिंह इस सीट पर चुनाव जीतते रहे हैं। अनंत सिंह से पहले उनके भाई दिलीप सिंह इस सीट से 1990 और 1995 में चुनाव जीते थे। अनंत सिंह की पत्नी 2022 के उपचुनाव में मोकामा से विधानसभा सीट जीती थी और वर्तमान में मोकामा से वही विधायक हैं। अनंत सिंह 2020 में और उनकी पत्नी नीलम देवी 2022 में राजद के टिकट से चुनाव जीते थे, लेकिन इस बार अनंत सिंह जदयू से चुनावी मैदान में हैं। अनंत सिंह का मोकामा विधानसभा सीट पर दबदबा इस बात से समझा जा सकता है कि वो इस सीट से निर्दलीय भी जीत चुके हैं। अनंत सिंह मोकामा से तीन बार जदयू से एक बार निर्दलीय और एक बार राजद से विधायक बन चुके हैं।

चुनावी मैदान में अनंत सिंह के सामने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी

अनंत सिंह को मोकामा विधानसभा सीट पर सूरजभान सिंह के परिवार से टक्कर मिलती रही है। सूरजभान सिंह भी भूमिहार समाज से आते हैं और अनंत सिंह भी। मोकामा सीट से सिर्फ एक बार सूरजभान सिंह जीते हैं, तब उन्होंने अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह को हराया था। तब सूरजभान निर्दलीय चुनावी मैदान में थे। लेकिन जब से मोकामा में अनंत सिंह की एंट्री हुई है, मोकामा अनंतमय ही रहा है। अनंत सिंह के सामने कभी सूरजभान के करीबी ललन सिंह मैदान में उतरे हैं तो कभी उनकी पत्नी सोनम देवी, लेकिन अभी तक सफलता हासिल नहीं हुई है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में सूरजभान सिंह ने अनंत सिंह के सामने अपनी पत्नी वीणा देवी को चुनावी मैदान में उतरा है।

Saket kumar
साकेत कुमारauthor

साकेत कुमार के पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 वर्षों का लंबा अनुभव है। वर्तमान में वह Times Now Navbharat के पटना ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं और बिहार की राजनीति, प्रशासन, सामाजिक मुद्दों और ग्राउंड रिपोर्टिंग में गहरी पकड़ रखते हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया है और निष्पक्ष, तथ्यपरक और सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साकेट की रिपोर्टिंग में जमीनी हकीकत, गहन रिसर्च और दर्शकों तक सटीक जानकारी पहुंचाने की प्रतिबद्धता साफ दिखाई देती है।

और पढ़ें
End of Article