इलेक्शन

खान सर ने पटना में किया मतदान; युवाओं से की खास अपील, बोले- समझदारी से दें वोट

Bihar Chunav 2025: लोकप्रिय यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने बृहस्पतिवार को पटना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है और मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है।

Image

खान सर ने पटना में डाला वोट (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI

Bihar Chunav 2025: लोकप्रिय यूट्यूबर और शिक्षक खान सर ने बृहस्पतिवार को पटना में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘भारत लोकतंत्र की जननी है और मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। यही वह पल है जब अमीर और गरीब समान होते हैं। अगर कोई मतदान नहीं करता, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में जीने का क्या लाभ, यदि हम वोट ही न डालें?’’

खान सर ने युवाओं से की समझदारी से वोट देने की अपील

मतदाताओं से सोच-समझकर उम्मीदवार चुनने की अपील करते हुए खान सर ने कहा, ‘‘वोट समझदारी से दें। जिसे आप सही उम्मीदवार समझते हैं, उसे चुनें। कोशिश करें कि अपने क्षेत्र में ऐसे व्यक्ति को वोट दें जो अच्छा हो और शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य तथा सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देता हो।’’ जब उनसे कहा गया कि वह मतदाताओं को क्या संदेश देना चाहते है तो उन्होंने कहा कि राजनीतिक पसंद से अधिक महत्वपूर्ण मतदान में भाग लेना है।

घरों से निकलकर जरूर करें मतदान

उन्होंने कहा, ‘‘जिस पार्टी का आप समर्थन करते हैं, उसे वोट दें, लेकिन बाहर निकलकर मतदान जरूर करें। अगर कोई उम्मीदवार पसंद नहीं है, तो नोटा दबाएं पर वोट जरूर डालें। खासकर, युवाओं में कम मतदान करने की प्रवृत्ति दिख रही है... इस धारणा को तोड़ना होगा और नयी पीढ़ी को आगे आना चाहिए।’’ बिहार में दो चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत पूरे राज्य में मतदान जारी है। राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article