इलेक्शन

Modi Old Video: जब पीएम मोदी ने कांग्रेस की यूं तबियत से की थी धुलाई, PM Modi का पुराना वीडियो हो रहा Viral

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 8, 2022, 04:19 PM IST

pm Modi old viral video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चुटीले अंदाज और बेहतरीन भाषण शैली के लिए जाने जाते हैं, गुजरात विधानसभा चुनाव जीत के बाद उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

Image

गुजरात चुनाव में प्रचार की कमान जब मोदी ने संभाली तो सभी मुद्दे पीछे छूट गए (फाइल फोटो)

Photo : Twitter

pm Modi old viral video after wins Gujarat Election: गुजरात की सत्ता पर एक बार फिर से बीजेपी काबिज होने जा रही है वो भी भारी बहुमत के साथ, माना जाता है कि राज्य में सत्ता दिलाने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, उनके नेतृत्व कौशल और भाषण शैली के चलते उनकी अलग ही पहचान है और वो जिस अंदाज में विपक्ष खासतौर पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हैं उसकी तो मिसाल ही दी जाती है, वहीं गुजरात मतगणना के बीच पीएमन मोदी का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसकी खासी चर्चा हो रहा है और सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।

गुजरात में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना वीडियो वायरल (pm Modi old viral video) हो रहा है जिसमें वो कांग्रेस पार्टी पर सधे हुए अंदाज में वार कर रहे हैं साथ उनकी जमकर खिंचाई भी करते दिख रहे हैं।

आप भी देख लें पीएम मोदी का ये पुराना वीडियो-

जो विश्वास बीजेपी ने जनता के बीच बनाया था उसपर एक बार फिर मुहर

गुजरात चुनाव में एक बार फिर बीजेपी को बड़ी जीत मिली है 27 सालों से जो विश्वास बीजेपी ने जनता के बीच बनाया था उसपर एक बार फिर से जनता ने मुहर लगाई है, इसका बड़ा श्रेय पीएम मोदी की मेहनत को जाता है।

प्रचार की कमान जब मोदी ने संभाली तो फिर बदल गया तस्वीर का रूख

इस बार गुजरात चुनाव में प्रचार की कमान जब मोदी ने संभाली तो सभी मुद्दे पीछे छूट गए मोदी ने धुंआधार 36 से ज्यादा रैलियां कीं और अपने व्यक्तित्व के करिश्मे से सीधे वोटरों तक पहुंचने में कामयाब रहे, उन्होंने हर सभा में गुजराती में भाषण दिया और 'गुजरात के बेटे' को जिताने की भावनात्मक अपील की, लगता है मोदी का यह दांव काम कर गया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article