Vijay Rupani: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections 2022) में बीजेपी (BJP) को मिली बड़ी जीत के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay Rupani) ने गुजरात (Gujarat) की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य की जनता को बीजेपी के अलावा किसी और पर भरोसा नहीं है। साथ ही कहा कि गुजरात की जनता का पीएम मोदी (PM Modi) पर विश्वास बरकरार है।
साथ ही विजय रूपाणी ने कहा कि गुजरात की जनता ने बीजेपी का काम देखा है और इसीलिए उन्होंने विपक्ष को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विकास पर बीजेपी को जीत मिली है।
