इलेक्शन

AAP की सरकार बनी तो गुजरात में लागू होगी पुरानी पेंशन योजना- राघव चड्ढा का वादा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 25, 2022, 09:40 PM IST

गुजरात में राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब सरकार ने 18 नवंबर, 2022 को ‘पुरानी पेंशन योजना’ बहाल करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है। अब ‘पुरानी पेंशन योजना’ का लाभ पंजाब के तमाम सरकारी कर्मचारी ले सकते हैं। चुनाव का माहौल है तो यह वादा दूसरी पार्टियां भी कर रही हैं।

Image

जीत के बाद सभी वादे को पूरा करेगी आप- राघव चड्ढा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इस बार गुजरात में चुनावी जुमले नहीं बल्कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी काम करेगी- राघव चड्ढा
  • पंजाब सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी है- राघव चड्ढा
  • हम केंद्र सरकार से अपील करते हैं कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा बढ़ाई जाए- राघव चड्ढा


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह-प्रभारी राघव चड्ढा ने गुरुवार को गुजरात में एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए बीजेपी-कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात में सारे सरकारी कर्मचारियों की एक बहुत बड़ी मांग रही है कि पुरानी पेंशन योजना को गुजरात में बहाल किया जाए, लेकिन भाजपा वालों ने इन सरकारी कर्मचारियों की एक नहीं सुनी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का यह वादा है कि जब गुजरात में 8 दिसंबर 2022 को झाड़ू वाली सरकार बनेगी, तब गुजरात में पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाएगा। भाजपा की तरह यह वादा सिर्फ जुमला नहीं है, यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी आप की सरकार ने यह वादा पूरा कर दिया है।

आगे आप नेता ने कहा- "मैं आप सब को बताना चाहता हूं कि नई पेंशन योजना को लागू करने वाली भाजपा ही थी। जब 2002-2003 में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी, तब उन्होंने नई पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों पर थोपी थी। कर्मचारियों ने तब भी विरोध किया था और अब भी विरोध कर रहे हैं, लेकिन पूरे भारत में आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी सरकार है जिसने कर्मचारियों की बात सुनी और पंजाब में पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया।"

राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब और दिल्ली में आप सरकार ने लोगों को मुफ्त बिजली दी है। आज लाखों लोगों के घर में बिजली का बिल जीरो आता है। उसके आधार पर हमने गुजरात में कहा कि हम मुफ्त बिजली देंगे। दिल्ली में हमने मोहल्ला क्लिनिक बनाएं, बच्चों को मुफ्त में विश्वस्तरीय शिक्षा दी। उसके आधार पर हम गुजरात में कहते हैं कि हम गुजरात में भी वही काम करके दिखाएंगे जो दिल्ली में करके दिखाएं हैं।

आगे राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी है। लोगों की भावना भड़काने का प्रयास किया गया है। अरविंद केजरीवाल से भाजपा डर गई है। उन्होंने कहा- मैं दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय से यह अपील करना चाहता हूं कि अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा को बढ़ाया जाए और अगर उनकी सुरक्षा में कोई चूक होती है तो यह माना जाए कि उनके जिम्मेदार मनोज तिवारी और भाजपा हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article