इलेक्शन

Padampur By-Election Result 2022 Date: इस दिन आएगा पदमपुर उपचुनाव का रिजल्ट, कौन-कौन हैं मुकाबले में, जानिए सबकुछ

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 6, 2022, 03:56 PM IST

Odisha Padampur By-Election Result 2022 (पदमपुर उपचुनाव के नतीजे 2022): ओडिशा के बारगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ। मतगणना 8 दिसंबर को होगी। कौन जीता और कौन हारा नतीजे इसी दिन आ जाएंगे। मुख्य मुकाबला बीजू जनता दल, कांग्रेस, बीजेपी में है।

Image

पदमपुर उपचुनाव के रिजल्ट आठ दिसंबर को आएगा।

Photo : BCCL

Odisha Padampur By-Election Result 2022 (पदमपुर उपचुनाव के नतीजे 2022) : ओडिशा के बारगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक कुल 2.57 लाख मतदाताओं में से करीब 76 प्रतिशत ने अपने मताधिकर का इस्तेमाल कर लिया था। आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। पदमपुर सीट पर 2.57 लाख से अधिक लोगों के पास मताधिकार है, जिनमें 12 लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के हैं। उपचुनाव के नतीजे को लेकर पल-पल की जानकारी टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के साथ-साथ timesnowhindi.com पर आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे से जान सकते हैं।

बीजू जनता दल, कांग्रेस, बीजेपी में मुकाबला

पदमपुर उपचुनाव में बीजू जनता दल, कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला है। इस बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी बर्षा सिंह बरिहा को टिकट दिया है। बीजेपी ने पूर्व विधायक और पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने सत्य भूषण साहू को उम्मीदवार बनाया है।

जमकर लोगों ने किया मतदान

पदमपुर सीट पर 5 दिसंबर को मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। क्योंकि कुल 319 मतदान केंद्रों पर लोगों ने जमकर मतदान किया। 89 मतदान केंद्रों पर कई लोग समय समाप्त होने के बाद भी कतार में खड़े थे। हालांकि सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वारा को शाम चार बजे बंद कर दिया गया था।

पदमपुर 10 उम्मीदवार मैदान में

इस उपचुनाव मे पूरे पदमपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना नहीं हुई। उपचुनाव के लिए कम से कम 1,400 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की नौ टुकड़ियों को तैनात किया गया। इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article