इलेक्शन

गुजरात में नोटा का रहा बोलबाला, दस राजनीतिक दलों को पछाड़ा

  • Authored by: नवीन चौहानWritten by: नवीन चौहान
  • Updated Dec 8, 2022, 05:36 PM IST

गुजरात चुनावों में भाजपा, कांग्रेस और आप के अलावा अन्य राजनीतिक दलों का हाल बेहाल हो गया। नोटा मतदाताओं की पसंद के मामले में चौथे पायदान पर रहा।

Image

नोटा

NOTA in Gujarat Assembly Elections 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ परचम लहाराने में सफल रही। 27 साल से गुजरात की सत्ता पर काबिज भाजपा ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही। कांग्रेस दूसरे पायदान पर 15 सीटों के साथ रही। वहीं आप के खाते में 5 सीटों आईं।

भाजपा के खाते में आए 52.51 प्रतिशत वोटइन चुनावों में भाजपा 52.51 प्रतिशत वोट हासिल करके बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही। वहीं कांग्रेस के खाते में 27.29 प्रतिशत मत गए। इन दो पार्टियों के अलावा आम आदमी पार्टी अपने पैर गुजरात विधानसभा में जमाने में सफल रही है। आम आदमी पार्टी ने 12.90 प्रतिशत वोट के साथ 5 सीट में जीत दर्ज की। इसके अलावा अन्य को 4.35 प्रतिशत वोट मिले।

इन दलों का हाल हुआ बेहाल

नोटा का गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बोल बाला रहा। 1.58 प्रतिशत लोगों ने नोटा को अपनी पसंद बनाया। नोटा को मिलने वाला मत प्रतिशत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी(रामविलास), जनता दल (यूनाईडेट), जनता दल(सेकुलर), सीपीआई, सीपीआई(एम), सीपीआई(एमएल-एल) जैसी पार्टियों से ज्यादा रहा। इन दलों में बहुजन समाज पार्टी को 0.50 प्रतिशत वोट मिले। वहीं समाजवादी पार्टी के खाते में 0.29 प्रतिशत और एनसीपी के खाते में 0.24 प्रतिशत वोट आए।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article