इलेक्शन

JDU ने 44 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी, काराकाट से महाबली सिंह को बनाया उम्मीदवार; देखें लिस्ट

Bihar Assembly Election 2025: जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट जारी की। राजग गठबंधन के तहत सीट बंटवारे को लेकर पार्टी नेतृत्व के बीच कई दिनों तक चली चर्चा के बाद यह सूची जारी की गई। एक दिन पहले जदयू ने 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

Image

जदयू ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट की जारी (फाइल फोटो)

Bihar Assembly Election 2025: जनता दल (यूनाइटेड) ने गुरुवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 44 उम्मीदवारों वाली दूसरी लिस्ट जारी की। राजग गठबंधन के तहत सीट बंटवारे को लेकर पार्टी नेतृत्व के बीच कई दिनों तक चली चर्चा के बाद यह सूची जारी की गई। एक दिन पहले जदयू ने 57 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

20 फीसदी महिलाओं को टिकट

जदयू ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में महिलाओं का विशेष ध्यान रखा है और लगभग 20 फीसदी महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है। बकौल सूची, केसरिया से शालिनी मिश्रा, शिवहर से श्वेता गुप्ता, बाबूबरही से मीना कामत, फुलपरास से शीला मंडल, त्रिवेणीगंज से सोनम रानी सरदार, अररिया से शगुफ्ता अजीम, धमदाहा से लेशी सिंह, बेलागंज से मनोरमा देवी, नवादा से विभा देवी को उम्मीदवार बनाया है।

किसे कहां से मिला टिकट

क्रमांकविधानसभाउम्मीदवार
1वाल्मीकिनगरधीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकु सिंह
2सिकटासमृद्ध वर्मा
3नरकटियाविशाल साह
4केसरियाशालिनी मिश्रा
5शिवहरश्वेता गुप्ता
6सुरसंडनागेन्द्र राऊत
7रुन्नीसैदपुरपंकज मिश्रा
8हरलाखीसुधांशु शेखर
9बाबूबरहीमीना कामत
10फुलपरासशीला मंडल
11लौकहासतीश साह
12निर्मलीअनिरूद्ध प्रसाद यादव
13पिपराराम विलास कामत
14सुपौलविजेन्द्र प्रसाद यादव
15त्रिवेणीगंज (अ.जा.)सोनम रानी सरदार
16रानीगंज (अ.जा.)अचमित ऋषिदेव
17अररियाशगुफ्ता अजीम
18जोकीहाटजनाब मंजर आलम
19ठाकुरगंजगोपाल अग्रवाल
20अमौरसबा जफर
21रूपौलीकलाधर मंडल
22धमदाहालेशी सिंह
23कदवादुलालचंद्र गोश्वामी
24मनिहारी (अ.ज.जा.)शंभु सुमन
25बरारीविजय सिंह निषाद
26गोपालपुरबुलो मंडल
27सुल्तानगंजडॉ. ललित नारायण मंडल
28कहलगांवशुभानंद मुकेश
29अमरपुरजयंत राज
30धोरैया (अ.जा.)मनीष कुमार
31बेलहरमनोज यादव
32चैनपुरमो० जमा खान
33करगहरबशिष्ठ सिंह
34काराकाटमहाबली सिंह
35नोखानागेंद्र चंद्रवंशी
36कुर्थापप्पु कुमार वर्मा
37जहानाबादचंद्रेश्वर चंद्रवंशी
38घोसीऋतुराज कुमार
39नबीनगरचेतन आनंद
40रफीगंजप्रमोद कुमार सिंह
41बेलागंजमनोरमा देवी
42नवादाविभा देवी
43झाझादामोदर रावत
44चकाईसुमित कुमार सिंह

तीन बाहुबलियों को मिला टिकट

जदयू ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पार्टी ने बाहुबली नेताओं को तवज्जो देने के साथ ही सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की। सूची में तीन प्रभावशाली और विवादित छवि वाले नेताओं को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि 10 अनुसूचित जाति (एससी) प्रत्याशियों को टिकट देकर पार्टी ने सामाजिक समीकरण पर ध्यान केंद्रित किया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह और कुचाएकोट से अमरेंद्र पांडे को टिकट दिया गया है। ये तीनों अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली माने जाते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article