इलेक्शन

फडणवीस बोले- MVA ने मुझे और मेरी पार्टी को निशाना बनाया, लोगों को यह पसंद नहीं आया

Maharashtra Assembly Election: कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की हार के बारे में पूछे गए सवाल पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह मतदाताओं की प्रतिक्रिया है।

Image

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी गठबंधन के नेताओं ने उन्हें और उनकी पार्टी को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया, जो राज्य के लोगों को पसंद नहीं आया।भाजपा नेता ने कहा कि लोगों की प्रतिक्रिया के परिणामस्वरूप राज्य विधानसभा चुनावों में विपक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी ने कम से कम 130 सीट जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

फडणवीस ने नागपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर एक बार फिर कब्जा जमाया और इस सीट पर 39 हजार से ज्यादा मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने कहा, 'महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों के साथ-साथ विदर्भ क्षेत्र और नागपुर जिले के लोगों ने भी महायुति गठबंधन को भरपूर आशीर्वाद दिया। जो लोग कह रहे थे कि विदर्भ और नागपुर में हमें पानीपत जैसी हार का सामना करना पड़ेगा, वे खुद ही 'पानीपत' की स्थिति में पहुंच गए हैं।'

उन्होंने कहा, 'जिस तरह से उन्होंने मुझे और मेरे परिवार को व्यक्तिगत रूप से निशाना बनाया, साथ ही भाजपा और महायुति गठबंधन को निशाना बनाया, उन्होंने हमें अलग-थलग कर निशाना बनाया, उन्होंने (प्रधानमंत्री) मोदी जी को निशाना बनाया...लोगों को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी अपमानजनक भाषा पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।'

महायुति की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भूमिका के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, 'संघ हमारा मातृ संगठन है, लेकिन राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रेरित सभी संगठनों ने अराजकतावादी विमर्श को तोड़ने का काम किया।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article