इलेक्शन

Maharashtra Election Results 2024: नतीजों से पहले संजय राउत का दावा, महाराष्ट्र में बनेगी एमवीए की सरकार, मिल रहीं 160 सीटें

Maharashtra Assembly Election Results 2024 Updates: शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, मुख्यमंत्री बनाने को लेकर एमवीए में कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। ऐसा नही है कि जिसकी सीटें ज्यादा होंगी, उसका ही सीएम बनेगा।

Image

संजय राउत

Photo : PTI

Maharashtra Election Results 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव नतीजों से पहले ही राजनीतिक दलों की ओर से जीत के दावे शुरू हो गए हैं। शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया कि महाराष्ट्र में एमवीए की सरकार बनेगी और हमें 160 सीटें मिल रही हैं। राउत ने कहा, महाराष्ट्र बड़ा राज्य है। एमवीए के सभी विधायक जीत के बाद मुंबई आएंगे..उनके ठहरने के लिए यहां व्यवस्था की जा रही है। कल सुबह 10 बजे हम बताएंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा।

राउत बोले, अभी सीएम तय नहीं

राउत ने कहा, मुख्यमंत्री बनाने को लेकर एमवीए में कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। ऐसा नही है कि जिसकी सीटें ज्यादा होंगी, उसका ही सीएम बनेगा। सभी एमवीए नेता एक साथ बैठेंगे फिर तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा। महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री मुम्बई में तय होगा। कांग्रेस के दिल्ली के नेताओं को यहां आना होगा क्योंकि उद्धव ठाकरे और शरद पवार मुंबई में हैं। राउत ने दावा किया कि हम कम से कम 160 सीटें जीतेंगे। हमें विश्वास है कि हमारे साथ शेतकरी कामगार पक्ष, समाजवादी पार्टी और सीपीआई भी होगी।

राउत ने कहा, चुनाव में अचानक वोटिंग प्रतिशत बढ़ गया, लोकसभा में भी ऐसे ही हुआ था। अचानक वोटिंग प्रतिशत इतने कैसे बढ़ गया, चुनाव आयोग को हमें बताना चाहिए। लाडली बहन की वोट खरीदी गई है क्या? आंबेडकर साहब हमारे साथ जरूर रहेंगे, सरकार हमारी ही आने वाली है। हमें सरकार बनाने से कोई रोक नहीं सकता। महिलाओं ने ज्यादा वोट दिया है तो उसका स्वागत करना चाहिए। यह महिलाओं को वोट करने का पूरा अधिकार है। कल पता चल जाएगा कि महिलाओं ने किसे वोट दिया है।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article