इलेक्शन

Morbi, Tankara, Wankaner Election Results 2022 : मोरबी सीट का चुनाव

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 8, 2022, 04:59 PM IST

Morbi, Tankara, Wankaner Election Results 2022: गुजरात में वैसे तो हाई-प्रोफाइल सीटें कई हैं लेकिन इनमें मोरबी जिले की सीटों पर सबकी नजरे हैं। मोरबी जिले में विधानसभा की तीन सीटें मोरबी, टंकारा और वांकानेर आती हैं। मोरबी पुल हादसे (Morbi bridge accident) के बाद इस सीट के चुनाव नतीजे पर सभी की नजरें हैं।

Image

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022।

Morbi, Tankara, Wankaner Election Results 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Assembly Election 2022) के परिणाम आज आए। राज्य में वैसे तो हाई-प्रोफाइल सीटें कई हैं लेकिन इनमें मोरबी जिले की सीटों पर सबकी नजरे हैं। मोरबी जिले में विधानसभा की तीन सीटें मोरबी, टंकारा और वांकानेर आती हैं। गुजरात में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान एक दिसंबर और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को हुआ। राज्य में इस बार मुख्य मुकाबला हमेशा की तरह भाजपा और कांग्रेस के बीच है। हालांकि, इस बार आम आदमी पार्टी ने पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ा है।

Gujarat Morbi Election Result : Full Results from Morbi Tankara Wankaner

विधानसभा क्षेत्रभाजपा उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारAAP उम्मीदवार कौनआगे कौन
मोरबीअमृतिया कांतिलाल शिवलालपटेल जयंतीलाल जेराभाईपंकज कांतिलाल रणसरिया
टंकारादुर्लभजीभाई हरखजीभाई देथरियाकगाथरा ललितभाई संजय भटसाना (पटेल)
वांकानेरजितेंद्र कांतिलाल सोमानीमो. जावेद अब्दुलमुतलुब पीरजदा विक्रम सोरोनी
मोरबी में मतदाताओं की संख्या 2,86,840 है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,48,780 और महिला मतदाताओं की संख्या 1,38,057। पिछले चुनाव में इस सीट से कांग्रेस के बृजेश मेरजा विजयी हुए। दूसरे स्थान पर भाजपा के अमृतिया कांतिलाल शिवलाल रहे। मोरबी अपने सिरेमिक, घड़ी, ट्यूब और पेपरमिल उद्योगों के लिए जाना जाता है। दुनिया भर में मोरबी से सिरेमिक टाइल्स निर्यात की जाती हैं। मोरबी में बड़ी आपदाएं आ चुकी हैं। 1979 में, मच्छू-2 बांध टूट गया था जो विनाशकारी तबाही का कारण बना।

PM मोदी ने 30 रैलियां कीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य में लगभग 30 रैलियों और रोड शो को संबोधित करते हुए भाजपा के चुनाव अभियान का नेतृत्व किया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह लगभग दो महीने से राज्य में थे और भाजपा के लिए अभियान व चुनावी रणनीति का सूक्ष्म प्रबंधन कर रहे थे। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, योगी आदित्यनाथ, शिवराज सिंह चौहान, हिमंत विश्व शर्मा और प्रमोद सावंत सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

भाजपा के लगभग सभी केंद्रीय मंत्रियों ने राज्य में प्रचार किया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article