Moradabad Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: दिल्ली-लखनऊ के बीच स्थित यूपी का अहम शहर मुरादाबाद (Moradabad) जिसे पीलत नगरी (Brass City) के नाम से भी जाना जाता है वहां के राजनीतिक परिदृश्य के बारे में जानें, कभी सपा का गढ़ माने जाने वाले इस जिले में पिछली बार बीजेपी का प्रत्याशी मेयर (Mayor) चुना गया था वहीं इस दफा सपा, बीजेपी और अन्य पार्टियां अपना पूरा जोर लगा रही हैं और वोटरों को रिझाने में जुटी हैं।
एक बार फिर से मुरादाबाद मेयर के लिए बीजेपी ने विनोद अग्रवाल को ही अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं सपा ने हाजी रईसुद्दीन को मुरादाबाद से मेयर का प्रत्याशी बनाया है उनका मुकाबला बीजेपी के विनोद अग्रवाल से हैं। इस बार भी मुरादाबाद की सीट अनारक्षित है, इस सीट पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच हमेशा कांटे की टक्कर रही है और यहां हिंदू-मुस्लिम आबादी बहुतायत में है।
निकाय चुनाव में बीजेपी ने नई रणनीति के तहत मुरादाबाद नगर निगम में मुस्लिम प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। मुरादाबाद मंडल में 54 नगर निकाय हैं इसमें एक नगर निगम, 24 नगर पालिका और 29 नगर पंचायत हैं। मुरादाबाद नगर निगम में 70 वार्ड हैं, लेकिन इस बार का चुनाव बहुत ही कांटे की टक्कर वाला दिखाई दे रहा है।
4 मई को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजे 13 मई को
गौर हो कि मुरादाबाद नगर निगम, 2 नगर पालिका, 8 नगर पंचायतों पर 4 मई को वोट डाले जाएंगे और चुनाव नतीजे 13 मई को आयेंगे इसे लेकर यहां के मतदाता बेहद उत्साहित हैं वहीं सभी पार्टियों के प्रत्याशी भी मतदाताओं को लुभाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रख रहे हैं।
मुरादाबाद मेयर सीट पर BJP का दबदबा
मुरादाबाद मेयर सीट की बात करें तो इस सीट पर BJP का दबदबा रहा है और 5 में से 3 बार बीजेपी यहां बाजी मार चुकी है वहीं समाजवादी पार्टी का दो बार यहां दम दिखा है, इस बार भी मुरादाबाद स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार अपनी तैयारियों में जुट गए हैं और चुनाव में पूरे दमखम से लगे हुए हैं।
2017 में भी मेयर की सीट अनारक्षित थी
समाजवादी पार्टी की बात अगर करें तो पार्टी में 34 लोगों ने मेयर पद के प्रत्याशी की दावेदारी भरी थी वहीं बीजेपी में भी दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने मेयर पद के लिए टिकट मांगा था। पिछली बार यानी 2017 में भी मेयर की सीट अनारक्षित थी और विनोद अग्रवाल को बीजेपी की तरफ से मेयर बनने का मौका मिला था।
बीजेपी ने मुस्लिमों उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया
यूपी के इस स्थानीय निकाय चुनाव में बीजेपी ने मुरादाबाद मंडल में मुस्लिमों उम्मीदवार पर अपना भरोसा जताया है, गौर हो कि भगवा पार्टी ने मंडल में नगर पालिका अध्यक्ष की 3 और नगर पंचायत अध्यक्ष की 13 सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है।
भगवा पार्टी मुस्लिमों वोटरों को रिझा रही है
इन प्रत्याशियों के जरिए बीजेपी मुस्लिमों वोटरों को रिझा रही है, कहते हैं कि बीजेपी 2024 लोकसभा को देखते हुए निकाय चुनाव लड़ रही है, उस लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी में 80 में से 80 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है इसके लिए बीजेपी रणनीति बनाकर काम कर रही है।
