इलेक्शन

Video: मोदी-मोदी के नारे से हुआ ओवैसी का गुजरात में स्वागत, दिखाए गए काले झंडे

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 14, 2022, 10:55 PM IST

Gujarat Election: एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सूरत पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ रहे एआईएमआईएम उम्मीदवार के प्रचार के लिए पहुंचे थे। रविवार शाम को उन्हें पूर्व विधायक वारिस पठान के साथ एक सभा को संबोधित करना था। जहां उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान मोदी-मोदी के नारे भी लगे।

Gujarat Election: गुजरात चुनाव लेकर तैयारियों में जुटे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को एक कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाए गए हैं। इस दौरान उनके सामने पीएम मोदी (PM Modi) के समर्थन में नारे भी लगे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो अब वायरल हो रहा है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को गुजरात के सूरत पहुंचे थे। यहां उन्हें पार्टी उम्मीदवार के सपोर्ट में एक जनसभा को संबोधित करना था। इस दौरान जब वो कार्यक्रम में पहुंचे तो भीड़ में शामिल कुछ युवा ओवैसी को काले झंडे दिखाने लगे। मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इस दौरान उन्होंने इसका वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस दौरान ओवैसी के साथ पार्टी के नेता वारस पठान भी थे। गुजरात चुनाव के लिए ओवैसी की पार्टी ने अभी तक पांच सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इन सीटों पर एआईएमआईएम लगातार सक्रिय है। गुजरात में अपने प्रचार के दौरान ओवैसी लगातार बीजेपी के साथ-साथ कांग्रेस और आप पर भी निशाना साध रहे हैं। उन्होंने कहा- "गुजरात में बच्चों को मारा गया, बिलकिस बानो या ट्रिपल तलाक का मसला, सबसे पहले हमने आवाज उठाई जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी तमाम मामलों में खामोश थी।"

बीजेपी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा- "मोदी जी ने तो ऐसा गुजरात बनाया है, जहां एक पत्थर फेंकने वाले बच्चे को रोड़ पर लाकर मारा जाता है और बेइज्जती की जाती है मगर जिसने (मोरबी में) 150 लोगों को मरवा दिया उसको कुछ नहीं किया जाता।"

गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। पहले चरण के लिए 1 दिसंबर जबकि दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी। 182 सदस्यीय राज्य विधानसभा के लिए चुनाव सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। AIMIM जैसी छोटी पार्टियां भी मैदान में हैं। ओवैसी की पार्टी ने कुछ अल्पसंख्यक बहुल सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है और अधिक उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की संभावना है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article