दिल्ली नगर निगम के रुझानों और नतीजों में आम आदमी पार्टी आगे है। मटियाला वार्ड में नतीजा किसके पक्ष में रहा उसके बारे में बताएंगे। मटियाला वार्ड के लिए वोटों की गिनती जारी है और बीजेपी का उम्मीदवार आगे है। दिल्ली में नगर निगम चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती फिलहाल जारी है। दोपहर 12 बजे तक के रुझानों के अनुसार, आप 136 सीटों पर सबसे आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 100 और कांग्रेस 10 सीट पर बढ़त बनाए है। वहीं, अन्य चार सीट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच, आप के खेमे में हलचल बढ़ गई है। आप के दफ्तर में जश्न चालू हो गया है, जबकि सीएम केजरीवाल के घर पार्टी नेता संजय सिंह पहुंचे।
आप का विजय रथ सरपट दौड़ा
बीजेपी 48 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि आम आदमी पार्टी 58 वार्ड में जीत हासिल कर चुकी है और चार पर कांग्रेस जीत हासिल कर चुकी है। ताजा रुझानों के मुताबिक बीजेपी 104 तथा AAP 133 वार्ड में आगे है।सांसद गौतम गंभीर के संसदीय क्षेत्र में पढ़ने वाले 36 वार्ड में से 19 में बीजेपी तथा 15, कांग्रेस दो में आप आगे चल रही है। सांसद मीनाक्षी लेखी के संसदीय क्षेत्र नई दिल्ली में पढ़ने वाले 25 वार्ड में बीजेपी 6 वार्ड तथा आम आदमी पार्टी 18 वार्ड में आगे चल रही है जबकि एक वार्ड में अन्य आगे है। मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में पढ़ने वाले 45 वार्ड में 23 बीजेपी तथा 17 में बीजेपी और तीन में कांग्रेस आगे चल रही है।
