इलेक्शन

अभेद्य किले में तब्दील हुआ भवानीपुर काउंटिंग सेंटर, यहीं से होगा ममता बनाम सुवेंदु का फैसला, कौन पड़ेगा भारी?

Bhabanipur Security: भवानीपुर की EVM पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में शखावत गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई है। 4 मई को सुबह से यही से काउंटिंग होगी।

Image

भबानीपुर की सियासी जंग (PTI/ANI)

Photo : PTI

Mamata vs Suvendu: 4 मई को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नतीजे आ रहे हैं और मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं। इससे पहले पूरे राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। खास तौर पर हाई प्रोफाइल सीटों पर जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। इसी सिलसिले में भवानीपुर का काउंटिंग सेंटर अभेद्य किले में तब्दील हो गया है। यहां सैकड़ों सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाल लिया है। ममता बनर्जी बनाम सुवेंदु का फैसला यहीं से होगा, यहीं ममता बनर्जी ने लगभग चार घंटे बिताए थे और EC पर दर्जनों सवाल किए थे।

बीजेपी ने दिया था धरना

इसी काउंटिंग सेंटर पर बीजेपी ने TMC की वैन से कुछ गड़बड़ करने का आरोप लगा धरना दिया था और घंटों देर रात तक सियासी ड्रामा चला था। भवानीपुर की EVM पांच लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में शखावत गर्ल्स कॉलेज के स्ट्रांग रूम में रखी गई है। 4 मई को सुबह से यही से काउंटिंग होगी। इस इलाके में सुरक्षा में CAPF, रिजर्व फोर्स, कोलकाता पुलिस के जवान लगे हुए हैं। बिना परिचय पत्र किसी को भी अंदर नहीं आने दिया जा रहा है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं, जहां से उन्होंने पिछले साल जीत हासिल की थी। ममता ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था। नंदीग्राम में उन्हें सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था। अब भवानीपुर में वही ममता को चुनौती दे रहे हैं। ये सीट सबसे हाई प्रोफाइल सीट बन गई है।

ममता का मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से

बता दें कि भवानीपुर में ममता का मुकाबला भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से है। इससे पहले बुधवार को पश्चिम बंगाल के लिए अपना "ग्राउंड एग्जिट पोल" जारी करते हुए दावा किया कि भाजपा 180 से अधिक सीटें जीतेगी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर में 20,000 से अधिक वोटों से हार जाएंगी। भवानीपुर में आठ वार्ड हैं और अधिकारी का मानना है कि वे सात वार्डों में आगे रहेंगे।

उन्होंने कहा, ममता बनर्जी ने पूरा दिन केंद्रीय बलों को डराने-धमकाने में बिताया। उन्होंने गुंडों के साथ गुजराती-मारवाड़ी मतदान क्षेत्र में हस्तक्षेप करने का प्रयास किया। मैं भवानीपुर में 20,000 से अधिक वोटों से जीतूंगा। मैं आठ में से सात वार्डों में आगे रहूंगा और ममता बनर्जी एक वार्ड में आगे रहेंगी। भाजपा 180 से अधिक सीटें जीतेगी। यह आंकड़ा उससे भी अधिक रहेगा। भाजपा की सरकार बनेगी।

90% से अधिक मतदाताओं ने वोट डाले

उन्होंने इस महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्र में मतदान प्रतिशत का भी जिक्र किया। भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में 90% से अधिक मतदाताओं ने अपने वोट डाले हैं। यह एक रिकॉर्ड है। 2021 में यहां मतदान प्रतिशत 82% था; 2024 में यह 78% था। इस बार वे केवल 10-12 फर्जी वोट ही डाल पाए, जिनमें वार्ड 77 के कुछ बूथों पर बुर्का पहने 4-5 पुरुषों ने वोट डाले। हमने उन्हें पकड़ लिया, जिसके बाद वे भाग गए।

भवानीपुर, जिसे बनर्जी का सबसे सुरक्षित राजनीतिक गढ़ माना जाता है, दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। इस सीट से तीन बार की विधायक ममता बनर्जी, 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ अपनी गढ़ को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article