इलेक्शन

'एक हैं तो सेफ हैं' को महाराष्ट्र ने स्वीकारा, कांग्रेस ने डुबाई इंडी गठबंधन की नाव; महायुति की प्रचंड जीत पर बोले पीएम

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत से बीजेपी समेत महायुति में खुशी की लहर है। पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महाराष्ट्र में विकासवाद की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सुशासन की जीत हुई है, महाराष्ट्र में सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। वहीं, आज महाराष्ट्र में झूठ, छल, फरेब बुरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतें हारी हैं, निगेटिव पॉलिटिक्स की पराजय हुई है, आज परिवारवाद की हार हुई है। कांग्रेस सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपने साथियों की नाव को भी डुबा देती है।

Image

महाराष्ट्र में महायुति की प्रचंड जीत पर बोले पीएम

Maharashtra Assembly Election Result 2024: महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले गठबंधन की जीत से बीजेपी समेत महायुति में खुशी की लहर है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पश्चिमी राज्य के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास जताया है। इस हार के बाद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) बिखर जाएगा। वहीं, महाराष्ट्र में बीजेपी सिंगल लार्जेस्ट पार्टी बनकर उभरी है, लिहाजा प्रधानमंत्री मोदी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को संबोधित किया। पार्टी कार्यालय में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा था। जहां, उन्होंने एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। पीएम ने कहा आज महाराष्ट्र में विकासवाद और सुशासन की जीत हुई है। सच्चे सामाजिक न्याय की विजय हुई है। यहां पर झूठ,छल और फरेब पूरी तरह हारा है। विभाजनकारी ताकतों को जनता ने परास्त कर दिया है। यहां परिवारवाद की हार हुई है। कांग्रेस अब एक परजीवी पार्टी बन चुकी है। कांग्रेस सिर्फ अपनी ही नहीं, बल्कि अपने साथियों की नाव को भी डुबा देती है। आज महाराष्ट्र में भी हमने यही देखा है।

पीएम ने कहा एकनाथ सिंह, फणनवीश और अजित पवार को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा यूपी, एमपी, राजस्थान, बिहार समेत अन्य राज्यों में आए उपचुनाव के नतीजों मे जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है। पीएम ने कहा 50 साल के बाद किसी भी प्रीपोल्स एलायंस की सबसे बड़ी जीत है। यह लगातार तीसरी बार जब भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह ऐतिहासिक जीत भाजपा के गवर्नेंस का नतीजा है। आज देश के अनेक राज्यों में उपचुनावों के भी नतीजे आए हैं और लोकसभा की हमारी एक सीट और बढ़ गई है। यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान ने भाजपा का जमकर समर्थन दिया है। असम के लोगों ने भाजपा पर एक बार फिर भरोसा जताया है। मध्यप्रदेश में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में भी एनडीए का समर्थन बढ़ा है। ये दिखाता है कि देश अब सिर्फ और सिर्फ विकास चाहता है।

'एक हैं तो सेफ हैं'

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 'एक हैं तो सेफ हैं'। उन्होंने कहा कांग्रेस ने झूठ बोलकर ओबीसी, एससी, एसटी को बांटकर राजनीति करना चाह रहे थे। लेकिन, महाराष्ट्र की जनता ने उनको नका दिया है। जनता ने बता दिया कि 'एक हैं तो सेफ हैं'। महाराष्ट्र की जनता ने भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों की संयुक्त सीटों से भी ज़्यादा सीटें दी हैं। इससे पता चलता है कि जब सुशासन की बात आती है तो देश सिर्फ़ भाजपा और एनडीए पर भरोसा करता है। मैं तो हमेशा कहता हूं कि मातृभाषा का सम्मान मतलब अपनी मां का सम्मान। इसलिए मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए लाल किले की प्राचीर से पंच प्राणों की बात की। हमने इसमें विरासत के गर्व को भी शामिल किया। जब भारत, विकास भी और विरासत भी का संकल्प लेता है, तो पूरी दुनिया इसे देखती है। आज विश्व भी हमारी संस्कृति का सम्मान करता है, क्योंकि हम इसका सम्मान करते हैं। अब अगले 5 साल में महाराष्ट्र, विकास भी-विरासत भी के मंत्र के साथ तेज गति से आगे बढ़ेगा।

नजता का मिजाज नहीं भाप रहे इंडी वाले

इंडी वाले देश के बदले मिजाज को नहीं समझ पा रहे हैं। ये लोग सच्चाई को स्वीकार करना ही नहीं चाहते, ये लोग आज भी भारत के सामान्य वोटर के विवेक को कम करके आंकते हैं। देश का वोटर, 'नेशन फर्स्ट' की भावना के साथ है। जो 'कुर्सी फर्स्ट' का सपना देखते हैं, उन्हें देश का वोटर पसंद नहीं करता। कांग्रेस ने सामाजिक न्याय का गला घोंट दिया है। एक परिवार की सत्ता की भावना ने कांग्रेस पार्टी को खा लिया है। पीएम ने पूछा क्या कांग्रेस को एक ही परिवार चलाने में काबिल है। यह किसी भी समर्पित कार्यकर्ता के लिए चिंता का विषय है। जिस पार्टी के लिए जनता प्राथमिकता में न हो वो लोकतंत्र के घातक है।

अर्बन नक्सलवाद को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

कांग्रेस का अंहकार इतना है कि न किसी का मान न किसी की मर्यादा। यही कांग्रेस परिवार की सच्चाई है। कांग्रेस का अर्बन नक्सलवाद देश के लिए नासूर बन गया है। देश के युवाओं और हर प्रोफेशनल को इनकी हकीकत समझना बेहद जरूरी है। कांग्रेस ने जो तुष्टीकरण का बीज बोया है, वह इस परिवार द्वारा संविधान के साथ विश्वासघात है। कांग्रेस ने दशकों तक देश में यही खेल खेला है। कांग्रेस ने तुष्टीकरण के लिए कानून बनाए, यहां तक कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अनदेखी की। इसका एक ज्वलंत उदाहरण वक्फ बोर्ड है।

छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य पुरुष

बीजेपी और मेरे लिए छत्रपति शिवाजी महाराज आराध्य पुरुष हैं। धर्मवीर छत्रपति संभाजी महाराज हमारी प्रेरणा हैं। हमने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा फुले-सावित्री बाई फुले इनके सामाजिक न्याय के विचार को माना है, यही हमारे आचार में है, यही हमारे व्यवहार में है।

जेपी नड्डा ने कही ये बात

महाराष्ट्र की 288-सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को हुए मतदान के वास्ते शनिवार को जारी मतगणना के मुताबिक भाजपा के नेतृत्व वाला महायुती गठबंधन महाराष्ट्र में सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर है। देश के विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा को मिला अपार बहुमत दर्शाता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली जनहितकारी और राष्ट्रहितैषी नीतियों पर जनता-जनार्दन को अटूट भरोसा है। यह चुनाव इस बात का भी संदेश देता है कि जो लोग समाज को बांटने में लगे थे, जो लोग लोगों को गुमराह करने में लगे थे... उनको मुंह की खानी पड़ी है और मोदी जी के विकासवाद को देश ने फिर से सराहा है।

गृह मंत्री ने कही ये बात

महायुति की यह विजय प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की 'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' की जीत है। महाराष्ट्र वासियों ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकार कर महायुति की विरासत, विकास और गरीब कल्याण पर फिर से अपना भरोसा जताया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article