इलेक्शन

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Chunav 2023 Date: मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोटिंग, 3 दिसंबर को मतगणना; जानें पूरा शेड्यूल

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 9, 2023, 02:24 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Date, Schedule (मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख): मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव और नतीजों की तारीखों का ऐलान भारत निर्वाचन आयोग ने कर दिया है। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। आपको चुनाव से जुड़ा पूरा शेड्यूल बताते हैं।

Image

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग कब?

Photo : Times Now Digital

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 Date, Schedule: मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के आगामी चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने यहां निर्वाचन सदन में एक संवाददाता सम्मेलन में चुनाव संबंधी तारीखों की घोषणा की। आयोग के मुताबिक मध्य प्रदेश चुनाव के लिए अधिसूचना 21 अक्टूबर को जारी होगी और नामांकन की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर होगी। नामांकन पत्रों की जांच 31 अक्टूबर को की जाएगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख दो नवंबर होगी। कुमार ने बताया कि मध्य प्रदेश में एक ही चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी।

मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से जुड़ा हर अपडेट

गजट नोटिफिकेशन जारी करने की तारीख (Date of Issue of Gazette Notification)

21 अक्टूबर, 2023 (शनिवार) - 21st October, 2023 (Saturday)

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख (Last Date of making nominations)

30 अक्टूबर, 2023 (सोमवार) - 30th October, 2023 (Monday)

नामांकन की जांच की तारीख (Date for Scrutiny of Nominations)

31 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार) - 30th October, 2023 (Tuesday)

नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख (Last date for the withdrawal of candidatures)

2 नवंबर, 2023 (गुरुवार) - 2nd November, 2023 (Thursday)

मतदान की तारीख (Date of Poll)

17 नवंबर, 2023 (शुक्रवार) - 17th November, 2023 (Friday)

मतगणना की तारीख (Date of Counting)

3 दिसंबर, 2023 (रविवार) - 3rd December, 2023 (Sunday)

वह तारीख जिसके पहले चुनाव पूरा हो जाएगा (Date before which election shall be completed)

5 दिसंबर, 2023 (मंगलवार) - 5th December, 2023 (Tuesday)

पिछले विधानसभा चुनाव का गणित समझिए

वर्ष 2018 में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 230 सदस्यीय विधानसभा में 114 सीटें जीती थीं और गठबंधन सरकार बनाई थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस चुनाव में 109 सीटें जीती थीं। कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में विधायकों के एक गुट के विद्रोह के चलते कमलनाथ अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके और मार्च 2020 में उनके नेतृत्व वाली सरकार गिर गई। सिंधिया गुट के विधायकों के समर्थन से बाद में भाजपा सत्ता में लौटी और शिवराज सिंह चौहान चौथी बार मुख्यमंत्री बने।

भाजपा ने 79 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने अब तक तीन अलग-अलग सूचियों में 79 उम्मीदवारों की घोषणा की है और अब तक तीन केंद्रीय मंत्रियों सहित कई सांसदों को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने अब तक उम्मीदवारों की कोई सूची जारी नहीं की है। मध्य प्रदेश में अब तक मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच रहा है। बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी के साथ क्षेत्रीय दल गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी का भी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में प्रभाव है। इस बार के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी भी ताल ठोंकने को तैयार है और उसने अब तक 39 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। विपक्षी गठबंधन ‘ इंडिया ’ के दो प्रमुख सदस्य आप और कांग्रेस ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वे मप्र चुनाव में गठबंधन सहयोगी के रूप में चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article