इलेक्शन

Lok Sabha Speaker Election: 26 जून को होगा लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव, 25 जून तक नामांकन

Lok Sabha Speaker Election: नए लोकसभा अध्यक्ष के लिए 26 जून को वोटिंग होगी। लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए 25 जून तक नाम दिए जा सकते हैं।

Image

26 जून को होगा लोकसभा चुनाव

Photo : PTI

Lok Sabha Speaker Election: नए लोकसभा अध्यक्ष के लिए 26 जून को वोटिंग होगी। लोकसभा स्पीकर के चुनाव के लिए 25 जून तक नाम दिए जा सकते हैं। इस बार भी यह पद बीजेपी के पास जाना तय लग रहा है। हालांकि देखने वाली बात ये होगी बीजेपी लोकसभा अध्यक्ष का पद अपने पास रखती है या अपने सहयोगियों में से किसी एक को देती है।

उम्मीदवारी पर सस्पेंस

लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 जून को होना है, जो कि लोकसभा चुनाव के बाद संसद का पहला सत्र शुरू होने के दो दिन बाद होगा। हालांकि, अध्यक्ष के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि सरकार ने अभी तक इस पद के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

संसद सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक

नवनियुक्त संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि लोकसभा चुनाव के बाद पहला संसद सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। रिजिजू के अनुसार, सत्र के पहले तीन दिनों में नवनिर्वाचित नेता लोकसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे तथा सदन के अध्यक्ष का चुनाव करेंगे। सत्र का समापन 3 जुलाई को होगा।

स्पीकर पद पर कौन?

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन वह अपने दम पर 272 का जादुई आंकड़ा हासिल करने से चूक गई। चूंकि पार्टी 240 सीटें जीतने में सफल रही, इसलिए उसने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी), नीतीश कुमार की जनता दल-यूनाइटेड (जेडीयू), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (एलजेपी-आरवी), एकनाथ शिंदे की शिवसेना सहित अन्य सहयोगियों के समर्थन से सरकार बनाई। हालांकि भाजपा-एनडीए के नए शामिल मंत्रियों को अधिकांश सरकारी विभाग आवंटित किए जा चुके हैं, लेकिन मोदी 3.0 सरकार में अध्यक्ष के पद की घोषणा अभी बाकी है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article