इलेक्शन

दुख हुआ कि राहुल गांधी वायनाड छोड़ रहे हैं- केरल के इस नेता ने कर दिया साफ, रायबरेली से सांसद रहेंगे Rahul Gandhi!

Rahul Gandhi Wayanad: राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड का दौरा कर चुके हैं। दोनों की संसदीय क्षेत्रों के दौरे के समय उन्होंने इसे लेकर कोई साफ बात नहीं कही है। वायनाड में सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके सामने इसे लेकर दुविधा है।

Image

वायनाड से इस्तीफा देंगे राहुल गांधी!

Photo : ANI

Rahul Gandhi Wayanad: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में 2 सीटों से चुनाव लड़े थे, वायनाड और रायबरेली। दोनों जगहों से राहुल गांधी ने जीत हासिल की है। जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि राहुल गांधी किस सीट से सांसद रहेंगे और किस सीट से इस्तीफा देंगे। अभी तक राहुल गांधी ने इसे लेकर साफ नहीं किया है, लेकिन केरल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने जो कहा है, उससे साफ हो जा रहा है कि राहुल गांधी वायनाड से ही इस्तीफा देंगे।

केरल कांग्रेस अध्यक्ष का दावा

केरल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सुधाकरन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सम्मान में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा- "जब हम सुनते हैं कि वह वायनाड छोड़ रहे हैं तो दुख होता है। लेकिन उन्हें देश का नेतृत्व करना है, इसलिए वह खुद को वायनाड तक सीमित नहीं रख सकते और यहीं नहीं रह सकते। दुखी और नाखुश होने का कोई मतलब नहीं है। हम बस इतना कर सकते हैं कि उन्हें अपना पूरा समर्थन और शुभकामनाएं दें।"

राहुल गांधी ने वायनाड और रायबरेली पर क्या कहा

राहुल गांधी रायबरेली और वायनाड का दौरा कर चुके हैं। दोनों की संसदीय क्षेत्रों के दौरे के समय उन्होंने इसे लेकर कोई साफ बात नहीं कही है। वायनाड में सभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके सामने इसे लेकर दुविधा है। वो जनता से बात करके इसपर फैसला लेंगे। राहुल गांधी ने कहा- ''मैं आपसे एक बात कहता हूं कि वायनाड और रायबरेली दोनों ही मेरे फैसले से खुश होंगे।''

लगातार दो बार से जीत रहे हैं राहुल गांधी

इस दौरे के दौरान राहुल गांधी ने केरल के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। जिन्होंने राज्य के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र में उनकी लोकसभा जीत में मदद की। उत्तर केरल के इस निर्वाचन क्षेत्र से प्रतिद्वंद्वी और सीपीआई उम्मीदवार एनी राजा पर 3,64,422 मतों के अंतर से जीत हासिल करने के बाद यह पहली बार है, जब राहुल गांधी राज्य का दौरा कर रहे हैं। 2019 के चुनावों में, उन्होंने 4.3 लाख मतों के रिकॉर्ड अंतर से सीट हासिल की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article