इलेक्शन

VIDEO: कंधे पर गमछा..हाथ में पतीली...जब दुकान पर चाय छानकर लोगों को पिलाने लगे सांसद रवि किशन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 2, 2024, 02:22 PM IST

मौजूदा BJP सांसद और गोरखपुर से उम्मीदवार रवि किशन ने जन संपर्क अभियान के तहत आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक दुकान पर चाय बनाकर लोगों का दिल जीता।

Image

गोरखपुर में चाय बनाते रविकिशन

Ravi Kishan Making Tea: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार पूरे जोरों पर है। उम्मीदवारों के नामों के ऐलाने के बीच सभी पार्टियां और प्रत्याशी पूरी ताकत से चुनाव प्रचार में लग गए हैं। कई उम्मीदवार अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे ही एक बीजेपी उम्मीदवार हैं सांसद व एक्टर रवि किशन। गोरखपुर से सांसद रवि किशन अनोखे अंदाज में प्रचार कर पार्टी और पीएम मोदी के लिए वोट मांग रहे हैं।

रवि किशन ने लोगों को पिलाई चाय

आज वह गोरखपुर में एक दुकान पर चाय बनाते और लोगों को पिलाते नजर आए। मौजूदा सांसद और गोरखपुर से उम्मीदवार रवि किशन ने जन संपर्क अभियान के तहत आज अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक दुकान पर चाय बनाकर लोगों का दिल जीता। उनका अंदाज देखने लायक था। कंधे पर गमछा, हाथों में पतीली, अदरक कूटना और ध्यानमग्न होकर चाय तैयार करना, लोगों को उनका ये अंदाज खूब भाया।

मोदी को कोई खोना नहीं चाहेगा

जब उनसे पूछा गया कि प्रधानमंत्री को भी चायवाला कहा गया था, तो रविकिशन ने कहा, ये ऐसी धरती है जिसने गरीबी को देखा है, वही देश चला सकता है। ये सत्य है। ये जो राजकुमार हैं जो मुंह में हीरे का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं, कोई इटली या ऑस्ट्रेलिया से पढ़कर आया है। वे लोग भारत को नहीं समझ सकते हैं। इस बार भाजपा को 400 पार पहुंचाना है। इस देश में कोई पीएम मोदी को खोना नहीं चाहेगा। इस देश सदियों बाद कोई ऐसा आया है जो गरीबों, महिलाओं, दलित-पिछड़ों के लिए काम कर रहा है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article