इलेक्शन

प्रशांत किशोर या योगेंद्र यादव ? चुनावी नतीजों को लेकर किसका आकलन सबसे सटीक, पढ़ें पूरा एनालिसिस

Prashant Kishore v/s Yogendra Yadav: पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव दोनों ने भाजपा के 400 पार वाले नारे से असहमति जताई थी। आइए जानते हैं किसका आकलन सही साबित होते हुए दिखा।

Image

प्रशांत किशोर और योगेंद्र यादव।

Prashant Kishore v/s Yogendra Yadav: देश में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्‍पष्‍ट होते नजर आ रहे हैं। नतीजों में NDA का प्रदर्शन I.N.D.I.A.से बेहतर दिख रहा है, लेकिन पिछले चुनावों की अपेक्षा एनडीए मजबूत स्थिति में नजर नहीं आ रही है। चुनावों के बीच कई रणनीतिकारों ने सभी दलों को मिलने वाले जनादेश का आकलन किया था। पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही थी तो वहीं योगेंद्र यादव ने कहा था कि, भाजपा अपने दम पर 260 पार नहीं कर पाएगी। प्रशांत किशोर ने पांचवे चरण के बाद भाजपा को 300 सीटें मिलने का दावा किया था जिसमें उन्‍होंने ये भी कहा था कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई व्यापक गुस्सा नहीं है।

प्रशांत किशोर की गणित समझें

पॉलिटिकल स्ट्रैटेजिस्ट प्रशांत किशोर ने कहा था कि, 'जिस दिन से पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा, मैंने कहा कि यह संभव नहीं है। ' प्रशांत किशोर ने कहा था, 'जिस दिन से पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी और एनडीए 400 का आंकड़ा पार करेगा, मैंने कहा कि यह संभव नहीं है. ये सब कुछ कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए टारगेट सेट किया जा रहा है। बीजेपी के लिए 370 सीटें हासिल करना असंभव है, लेकिन यह भी निश्चित है कि पार्टी 270 के आंकड़े से नीचे नहीं जा रही है। मुझे लगता है कि भाजपा पिछले लोकसभा चुनाव में मिली संख्या के बराबर ही सीटें हासिल करने में सफल रहेगी, जो कि 303 सीटें या शायद उससे थोड़ी बेहतर है।' PK ने ये भी कहा था कि, भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई भौतिकवादी नुकसान नहीं होते दिख रहा है। हालांकि, दक्षिण और पूर्व 300 सीटों के अनुमान पर विस्तार से बताते हुए उन्होंने कहा था कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में उत्तर और पश्चिम क्षेत्रों में कोई भौतिकवादी नुकसान (materialist damage) नहीं हो रहा है, जबकि दक्षिण और पूर्व जैसे- बिहार, बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में भाजपा की सीटों में बढ़ातेरी होगी।

योगेंद्र यादव की भविष्‍यवाणी ज्‍यादा सटीक

प्रशांत किशोर के अलावा दूसरा नाम चुनावी रणनीतिकारों में योगेंद्र यादव का आता है। इन्‍होंने बीजेपी के अकेले 260 का आंकड़ा भी न पूरा करने का दावा किया था। योगेंद्र यादव ने एनडीए के 300 का आंकड़ा पार करने में मुश्किल होने की बात कही थी। उनके सर्वेक्षण पूर्वानुमान में दावा देखने को मिला था कि, भगवा पार्टी 275 या 250 सीटों के निशान से भी नीचे रह सकती है। खास बात है कि, योगेंद्र यादव और प्रशांत किशोर दोनों ने ही भाजपा के '400 पार' वाले नारे से असहमति जताई थी।

भाजपा को अकेले नहीं मिलता दिखा बहुमत

योगेंद्र यादव ने कयास लगाया था कि बीजेपी को 240 से 260 सीटें और एनडीए को 35 से 45 सीटें अतिरिक्‍त मिल सकती हैं। कुल मिलाकर इन्‍होंने एनडीए को 275 से 305 सीटें मिलेने का दावा किया था। साथ ही योगेंद्र यादव ने भविष्यवाणी की थी कि कांग्रेस 85 से 100 सीटें जीतेगी, और उसके INDIA ब्लॉक के सदस्यों को 120 से 135 सीटें मिलेंगी, जिससे विपक्ष के नेतृत्व वाले गठबंधन को 205 से 235 सीटें मिलेंगी। योगेंद्र यादव के आंकड़े कहीं न कहीं सच साबित हुए दिख रहे हैं। ताजा रुझानों की बात की जाए तो अभी एनडीए को 294 और इंडी गठबंधन को 233 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article