इलेक्शन

Exit Poll Results 2024 Time : यहां देख पाएंगे सबसे सटीक एग्जिट पोल 2024 के रिजल्ट, 1 जून को सस्पेंस से उठेगा पर्दा, एग्जिट पोल रिजल्ट थोड़ी देर में

Lok Sabha Exit Poll Results 2024 Date and time (India Kab Aayega Exit Poll Result 2024) : चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल्स के प्रसारण को लेकर निर्देश जारी किया है। उसने कहा है कि एक जून को अंतिम वोट पड़ने के बाद आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकेंगे। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकते हैं। 2014 में, अधिकांश एग्जिट पोल वोटरों की नब्ज पकड़ने में सफल रहे थे। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सरकार में आते हुए दिखाया गया था। तब भाजपा ने 282 सीटें जीतकर अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था और पहली बार मोदी प्रधानमंत्री बने।टाइम्स नाउ - ओआरजी: एनडीए-249, यूपीए-148, अन्य-146सीएनएन-आईबीएन - सीएसडीएस-लोकनीति: एनडीए - 276, यूपीए-97, अन्य-148इंडिया टुडे - एक्सिस माई इंडिया: एनडीए-272, यूपीए-115, अन्य-156न्यूज 24 - टुडेज चाणक्य: एनडीए-340, यूपीए-70, अन्य-133एबीपी न्यूज - नीलसन: एनडीए-274, यूपीए-97, अन्य-165एनडीटीवी - हंसा रिसर्च: एनडीए-279, यूपीए-103, अन्य-161

Image

चार जून को आएंगे एग्जिट पोल के रिजल्ट।

Lok Sabha Exit Poll Results 2024 Date and Time (Kab Ayega Exit Poll Result 2024) : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अंतिम चरण का मतदान 1 जून के होगा लेकिन चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे। चुनाव रिजल्ट जानने की उत्सुकता सभी के मन में है। हर कोई जानना चाहता है कि इस बार में केंद्र में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटे मिलेंगी। पार्टियों के प्रदर्शन पर लोगों की नजर है। लोगों की इस उत्सुकता बहुत हद तक एग्जिट पोल शांत करेंगे। एक जून को मतदान खत्म होने के बाद तमाम सारी एजेंसियों के एग्जिट पोल्स न्यूज चैनलों पर आने शुरू हो जाएंगे। एग्जिट पोल्स चुनाव नतीजे नहीं बल्कि अनुमान हैं। ये चुनाव के रिजल्ट के बारे में संकेत देंगे। इनसे बहुत हद तक चुनाव परिणाम की एक झलक मिल जाएगी। बीते वर्षों में एग्जिट पोल्स के अनुमान सही साबित हुए हैं। कई एग्जिट पोल्स अपने सटीक अनुमान के लिए भी जाने जाते हैं।

यहां देख पाएंगे एग्जिट पोल्स के नतीजे

चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल्स के प्रसारण को लेकर निर्देश जारी किया है। उसने कहा है कि एक जून को अंतिम वोट पड़ने के बाद आधे घंटे बाद ही एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकेंगे। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल्स दिखाए जा सकते हैं। इस बार के चुनाव में करीब एक अरब मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। चुनाव में 8360 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। सबसे सटीक एग्जिट पोल्स और इसका हर अपडेट आपको टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ पर मिलेगा। इसके अलावा आप टाइम्स नाउ नवभारत के अलग-अलग प्लेटफॉर्मों पर इसे देख सकते हैं-

लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv

हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/

अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/

टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat

फेसबुक: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat

NDA और INDIA दोनों ने किया जीत का दावा

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन के बीच है। चुनाव में दोनों अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। भाजपा का दावा है कि उसका गठबंधन चुनाव में 400 से ज्यादा सीटें जीतने जा रहा है। जबकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के दलों का कहना है कि इस बार केंद्र में उनकी सरकार बनेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि मोदी सरकार एक बार फिर वापसी कर सकती है क्योंकि देश भर में बड़े पैमाने पर उसके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर नहीं देखी गई है।

दक्षिण भारत में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है BJP

दूसरा प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की लोकप्रियता अभी भी बरकरार है। हां, यह जरूर माना जा रहा है कि राजस्थान और बिहार जैसे राज्यों में भाजपा और एनडीए को थोड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है लेकिन इसकी भरपाई वह ओडिशा, तेलंगाना, बंगाल से कर सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु और केरल में भी वह अच्छा प्रदर्शन कर चौंका सकती है। अभी आम धारणा यही है कि चुनाव में एनडीए अपने पुराने प्रदर्शन को दोहरा सकता है लेकिन एग्जिट पोल्स का क्या अनुमान आता है, यह एक जून की शाम को पता चलेगा।

ऐसे तैयार होता है एग्जिट पोल

चुनाव प्रचार और मतदान के दौरान सर्वे एजेंसियां देश भर में चुनाव एवं राजनीति से जुड़े मुद्दों पर सर्वे करती हैं। वे लोगों से बात करती हैं। उनकी पसंद और नापसंद और राजनीतिक दल एवं उनके नेताओं के बारे में सवाल किए जाते हैं। हालांकि, सर्वे एजेंसियों का सैंपल साइज अलग-अलग होता है। एग्जिट पोल्स वोट करके पोलिंग बूथ के बाहर आए लोगों से बातचीत या उनके रुझानों पर आधारित होते हैं। इनके जरिए अनुमान लगाया जाता है कि नतीजों का झुकाव किस ओर है। कुछ सर्वे एजेंसियां के अनुमान चुनाव नतीजों के बेहर करीब होते हैं। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे जानने के लिए लोगों में उत्सुकता बनी रहती है।

Times Now Navbharat ETG Exit Poll Live: 2014 एग्जिट पोल परिणाम (2014 Exit Poll Results)

2014 में, अधिकांश एग्जिट पोल वोटरों की नब्ज पकड़ने में सफल रहे थे। एग्जिट पोल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को सरकार में आते हुए दिखाया गया था। तब भाजपा ने 282 सीटें जीतकर अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल किया था और पहली बार मोदी प्रधानमंत्री बने।

  • टाइम्स नाउ - ओआरजी: एनडीए-249, यूपीए-148, अन्य-146
  • सीएनएन-आईबीएन - सीएसडीएस-लोकनीति: एनडीए - 276, यूपीए-97, अन्य-148
  • इंडिया टुडे - एक्सिस माई इंडिया: एनडीए-272, यूपीए-115, अन्य-156
  • न्यूज 24 - टुडेज चाणक्य: एनडीए-340, यूपीए-70, अन्य-133
  • एबीपी न्यूज - नीलसन: एनडीए-274, यूपीए-97, अन्य-165
  • एनडीटीवी - हंसा रिसर्च: एनडीए-279, यूपीए-103, अन्य-161
Alok Rao
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article