इलेक्शन

Lok Sabha Election Exit Poll 2024: टाइम्स नाउ नवभारत पर देखिए सबसे सटीक Exit Poll, यहां एक-एक सीट का मिलेगा हिसाब, एग्जिट पोल रिजल्ट थोड़ी देर में

हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत आपको एग्जिट पोल दिखा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं।

Image

टाइम्स नाउ नवभारत पर देखिए एग्जिट पोल 2024

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल आज (1 जून) शाम साढ़े 6 बजे से आएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, आज अंतिम चरण का मतदान संपन्न हो जाने के बाद ही एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल्स न्यूज चैनलों पर दिखाए जा सकेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर भी एग्जिट पोल दिखाए जाएंगे। इसका खास प्रसारण हमारे न्यूज चैनल पर आज शाम 5 बजे से लगातार होगा। इसमें कई जानकार और सियासी दिग्गज साथ होंगे और एग्जिट पोल पर अपना विश्लेषण सामने रखेंगे।

यहां देख सकते हैं एग्जिट पोल

हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत आपको एग्जिट पोल दिखा रहा है। लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है। यहां आपको एग्जिट पोल से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले और तेजी से मिलेगा। तो हमारे साथ बने रहिए और हर खबर पर रहिए अपडेट।

लोकसभा की 543 सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को घोषित होंगे लेकिन इसके पहले एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल (Exit Poll 2024) आने शुरू हो जाएंगे। लोगों में चुनाव नतीजों को जानने की लगातार उत्सुकता बनी हुई है। केंद्र में इस बार किस पार्टी की सरकार बनने जा रही है? किस राज्य में कौन की पार्टी जीत रही है? किस दिग्गज उम्मीदवारों का नतीजा क्या रहेगा? इन सवालों के जवाब बहुत हद तक एग्जिट पोल में मिल जाएंगे।

कहां देखें Exit Poll 2024

एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, उसकी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आप सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर एग्जिट पोल देख पाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट का लिंक और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का लिंक दे रहे हैं-

लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv

हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/

अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/

टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat

क्या होते हैं एग्जिट पोल्स

चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकारी की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है।

19 अप्रैल को हुई थी पहले चरण की वोटिंग

लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई, पांचवें चरण की 20 मई और छठवें चरण की वोटिंग 25 मई को हुई। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले NDA गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA के बीच है। इस चुनाव में भाजपा ने अपने लिए 370 सीटें और एनडीए के लिए 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। जबकि इंडी गठबंधन का दावा है कि इस बार केंद्र में उसकी सरकार बनेगी। भाजपा सत्ता में यदि तीसरी बार पहुंचती है तो नरेंद्र मोदी पीएम पद पर हैट्रिक लगाएंगे। वह पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article