2024 एग्जिट पोल लाइव, Jharkhand Lok Sabha Chuanv 2024 Exit Poll Result Updates in Hindi: 19 अप्रैल से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव के लिए मतदान का सिलसिला आज आखिरकार थम गया। अब हर किसी को 4 जून को चुनाव परिणाम (Loksabha Election Result 2024) सामने आने का इंतजार है। चुनाव परिणाम आने से पहले एग्जिट पोल (Exit Polls) एक मोटी-मोटी तस्वीर सामने रखते हैं कि इस बार किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं और किस पार्टी को बहुमत मिल सकता है। झारखंड में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं। यहां हम आपके लिए झारखंड लोकसभा चुनाव का एग्जिट पोल (Jharkhand Loksabha Election Exit Poll 2024) लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड की इन 14 सीटों में से किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल, चुनाव परिणाम नहीं हैं, लेकिन 4 जून को आने वाले चुनाव परिणाम की एक तस्वीर पेश करेंगे।
Exit Polls के अनुसार किसे कितनी सीटें
झारखंड में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं। Timesnow नवभारत-ETG के एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में NDA को 13-14 सीटें मिल सकती हैं। जबकि विपक्षी गठबंधन INDIA को 0-1 सीट मिल सकती है। यही नहीं NDA का वोट शेयर 58 फीसद और INDIA का वोट शेयर 35 फीसद रह सकता है। एग्जिट पोल के अनुसार राजमहल सीट पर विपक्षी गठबंधन INDIA टक्कर दे सकता है। एग्जिट पोल के अनुसार आदिवासी मतदाता जो पूर्व में कांग्रेस को समर्थन देते थे, वह अब BJP की तरफ शिफ्ट हो रहे हैं।झारखंड में किस चरण में कितनी सीटों के लिए हुआ मतदान
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति में काफी उथल-पुथल रही। राज्य की 14 सीटों के लिए चार चरणों में मतदान हुआ। यहां चौथे, पांचवे, छठे और सातवें चरण में वोट डाले गए। चलिए जानते हैं, किस चरण में कितनी सीटों के लिए मतदान हुआ -- चौथा चरण - 13 मई को हुए इस चरण में चार सीटों के लिए मतदान हुआ। इस चरण में सिंहभूम (Singhbhum), खूंटी (Khunti), लोहरदग्गा (Lohardaga) और पलामू (Palamu) में वोट डाले गए।
- पांचवा चरण - 20 मई को इस चरण में झारखंड की तीन सीटों के लिए वोटिंग हुई। इस चरण में चतरा (Chatra), कोडरमा (Kodarma) और हजारीबाग (Hazaribagh) में मतदान हुआ।
- छठा चरण - 25 मई को समाप्त हुए इस चरण में 4 सीटों के लिए मतदान हुआ। इस चरण में गिरडीह (Giridih), धनबाद (Dhanbad), रांची (Ranchi) और जमशेदपुर (Jamshedpur) में वोटिंग हुई।
- सातवां चरण - 1 जून यानी आज सातवें चरण में कुल तीन सीटों के लिए वोट डाले गए। इस चरण में झारखंड की राजमहल (Rajmahal), दुमका (Dumka) और गोड्डा (Godda) लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ।
