LIVE

Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में साफ, तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी, NDA को 358 सीटें संभव

Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में साफ, तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी, NDA को 358 सीटें संभव

Exit Poll 2024 : एग्जिट पोल में साफ, तीसरी बार मोदी सरकार की वापसी, NDA को 358 सीटें संभव

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी 2024 एग्जिट पोल लाइव, Times Now ETG Exit Poll 2024 Live: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी चरण का मतदान खत्म हो गया है। मतदान खत्म होने के साथ ही अब एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के एग्जिट पोल में साफ हो गया है कि एक बार फिर से मोदी सरकार वापस सत्ता में आ रही है। एनडीए को 358 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से में 53 सीटें आ सकती हैं।

JUN 01, 2024 22:45 IST

Exit Poll 2024 Live: टाइम्स नाउ नवभारत के एग्जिट पोल में किस पार्टी को कितनी सीटें

JUN 01, 2024 21:25 IST

Exit Poll में मोदी सरकार

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी के एग्जिट पोल में मोदी सरकार सत्ता में वापसी करती दिख रही है। एनडीए को 358 सीट मिल सकती है, वहीं कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन को 132 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से 53 सीटें मिल सकती हैं।
JUN 01, 2024 21:09 IST

Bihar Exit Poll: बिहार में बीजेपी को मिल सकती हैं 15 से 16 सीटें

JUN 01, 2024 21:08 IST

Punjab Exit Poll: पंजाब में किस राजनीतिक पार्टी को कितनी सीट?

JUN 01, 2024 21:05 IST

Haryana Exit Poll: हरियाणा में किस राजनीतिक गठबंधन को कितनी सीटें?

JUN 01, 2024 21:04 IST

Delhi Exit Poll: दिल्ली में 'केजरीवाल एंड कंपनी' का सूपड़ा साफ, सातों सीटों पर 'कमल' खिलने का अनुमान

JUN 01, 2024 20:37 IST

महाराष्ट्र में कांग्रेस के खाते में जा सकती हैं 4 से 5 सीटें

JUN 01, 2024 20:36 IST

हरियाणा में NDA के खाते में आ सकती हैं 7 सीटें

JUN 01, 2024 20:36 IST

Punjab Exit Poll: पंजाब में AAP के खाते में जा सकती हैं 4 सीटें

JUN 01, 2024 20:23 IST

उत्तर प्रदेश में किस राजनीतिक पार्टी को कितनी सीटें?

  • कुल- 80 सीट
  • BJP-61-64
  • अपना दल-2
  • RLD-2
  • SBSP-1
  • निषाद पार्टी-1
  • SP-9-11
  • CONG-1-2
  • AITC-0
  • BSP-0
  • OTH-0-1
JUN 01, 2024 20:11 IST

Uttar Pradesh Exit Poll Live: उत्तर प्रदेश एग्जिट पोल

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से NDA के खाते में जा सकती हैं 66 से 70 सीटें। बीजेपी अकेली जीत सकती है 61-64 सीटें। कांग्रेस के हिस्से 1-2 सीट आ सकती है। सपा के हिस्से 9-11 सीट आ सकती है। समाजवादी पार्टी को 9 से 11 सीट मिल सकती है। बीएसपी का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।
JUN 01, 2024 19:34 IST

Madhya Pradesh Exit Poll Live: मध्य प्रदेश एग्जिट पोल

मध्य प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें?

  • कुल- 29 सीट

  • BJP- 29-29 सीटें

  • Congress: 0-1 सीटें
JUN 01, 2024 19:30 IST

Goa Exit Poll: गोवा एग्जिट पोल

गोवा में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। बीजेपी गोवा में दोनों सीट जीत सकती है। पहले यहां बीजेपी और कांग्रेस के पास एक-एक सीट थी। इस बार बीजेपी दोनों सीटें जीतती दिख रही है।
JUN 01, 2024 19:23 IST

Himachal Pradesh Exit Poll: हिमाचल प्रदेश एग्जिट पोल

हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी को कितनी सीटें?

  • कुल- 4 सीट

  • BJP- 3-4

  • Congress: 0-1
JUN 01, 2024 19:21 IST

केंद्रशासित प्रदेशों में किस पार्टी को कितनी सीटें?

JUN 01, 2024 19:11 IST

Uttarakhand Exit poll: उत्तराखंड में बीजेपी कर सकती है क्लीन स्वीप

उत्तराखंड की पांचों सीट बीजेपी के खाते में आ सकती है। कांग्रेस का यहां से खाता खुलता नहीं दिख रहा है। बीजेपी यहां काफी मजबूत स्थिति में दिख रही है।
JUN 01, 2024 19:09 IST

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव : वायनाड से राहुल की जीत संभव

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी लाइव: केरल में UDF के खाते में 14 से 15 सीटें आ सकती हैं। वहीं Kerala में NDA के खाते में सिर्फ 1 सीट आ सकती है। एलडीएफ के हिस्से 4 सीट आ सकती है। वहीं वायनाड सीट से राहुल गांधी जीत रहे हैं।
JUN 01, 2024 19:03 IST

Andhra Pradesh Exit Poll Live: आंध्र प्रदेश एग्जिट पोल

दक्षिण भारत के एक और राज्य का एग्जिट पोल आ गया है। आंध्र प्रदेश में एनडीए की स्थिति मजबूत दिख रही है। आंध्र प्रदेश में YSRCP को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। वहीं बीजेपी के खाते में आ सकती हैं सिर्फ 2 सीट। बीजेपी इस बार टीडीपी और जनसेना के साथ चुनाव लड़ी है। यहां टीडीपी को 7-9 सीटें मिल सकती है। वहीं जनसेना को एक सीट मिल सकती है। कांग्रेस के हिस्से एक भी सीट नहीं है।
JUN 01, 2024 18:43 IST

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी Tamil Nadu Exit Poll Live: तमिलनाडु एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: तमिलनाडु में DMK+ को 34 से 35 सीट मिलने का अनुमान है। वहीं TamilNadu में NDA को सिर्फ 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं।
JUN 01, 2024 19:03 IST

Karnataka Exit Poll Live: कर्नाटक एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ नवभारत ईटीजी: कर्नाटक में बीजेपी को 21 से 22 सीट मिल सकती है। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस को 4 से 6 सीट मिलने का अनुमान है। कर्नाटक में कुल 28 लोकसभा की सीट है।