इलेक्शन

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, खड़गे, राहुल, प्रियंका शामिल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।

Image

बिहार चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक (PTI)

Congress Star Campaigner For Bihar Election: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, कन्हैया कुमार और निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। बिहार के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, बिहार कांग्रेस प्रमुख राजेश राम, कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, भूपेश बघेल, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और सैयद नसीर हुसैन के साथ-साथ वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत, तारिक अनवर, गौरव गोगोई, मोहम्मद जावेद और अखिलेश प्रसाद सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अधीर रंजन चौधरी, मीरा कुमार, प्रमोद तिवारी, अजय राय, इमरान प्रतापगढ़ी, पवन खेड़ा, शकील अहमद, रंजीत रंजन, राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, जिग्नेश मेवाणी, अनिल जयहिंद और राजेंद्र पाल गौतम भी पार्टी द्वारा जारी दूसरे चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची में हैं।

एनडीए और महागठबंधन के बीच मुकाबला

बिहार में मुख्य मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए और आरजेडी की अगुवाई वाली महागठबंधन के बीच है। धुआंधार चुनाव प्रचार जारी है और दोनों गठबंधनों के दिग्गज नेता चुनाव प्रचार के मैदान में उतर चुके हैं। एनडीए की ओर से पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज जबरदस्त प्रचार कर रहे हैं। वहीं महागठबंन की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कमान संभाल रखी है। इसके अलावा आरजेडी के तेजस्वी यादव भी रैली कर एनडीए और सीएम नीतीश कुमार पर तीखे प्रहार कर रहे हैं।

बिहार में चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विपक्षी इंडिया ब्लॉक जिसमें आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी दल मुख्य घटक हैं, उसने गुरुवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव के लिए अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article