इलेक्शन

Karnataka Elections 2023: BJP की योजनाओं का कांग्रेस ने किया 'कॉपी'- कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई का दावा

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 2, 2023, 04:16 PM IST

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं की "नकल" करने का आरोप लगाया है। सीएम बोम्मई ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सर्वोत्तम भोजन उपलब्ध कराने के लिए भाजपा बीपीएल परिवारों को 5 किलो चावल और आधा लीटर दूध युक्त भोजन किट प्रदान करेगी।

Image

चुनाव प्रचार करते हुए कर्नाटक सीएम बसवराज बोम्मई

Photo : Twitter

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच वार-पलटवार जारी है। एक ओर जहां पीएम मोदी और अमित शाह जैसे दिग्गज बीजेपी के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं तो वहीं राज्य के सीएम बसवराज बोम्मई भी कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पर बीजेपी की योजनाओं का कॉपी करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस पर आरोप

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस पार्टी पर भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं की "नकल" करने का आरोप लगाया है। सीएम बोम्मई ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सर्वोत्तम भोजन उपलब्ध कराने के लिए भाजपा बीपीएल परिवारों को 5 किलो चावल और आधा लीटर दूध युक्त भोजन किट प्रदान करेगी।

क्या कहा सीएम ने

कर्नाटक के मैसूर में एक रोड शो के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए सीएम ने कहा- "बीजेपी सरकार ने किसानों द्वारा उगाए गए जवार, रागी और बाजरा को समर्थन मूल्य देकर खरीदने की योजना शुरू की है। यह भोजन पोषण सुनिश्चित करेगा। यह योजना उत्पादकों से भारी मात्रा में दूध खरीदने में भी मदद करेगी। योजना पूरी तरह से सोच-विचार के बाद तैयार की गई है। बाजरा, रागी के उत्पादन के लिए बहुत प्रोत्साहन दिया जाता है। ये सभी 'नम्मा पोषण' अभियान में शामिल हैं। कांग्रेस ने जितनी भी योजनाओं की घोषणा की है, वे हमसे कॉपी की गई हैं।"

कांग्रेस से रिपोर्ट कार्ड की मांग

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली कांग्रेस सरकार द्वारा की गई 65 प्रतिशत से अधिक घोषणाओं को लागू नहीं किया गया है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस एक रिपोर्ट कार्ड अपनी घोषणाओं पर जारी करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में आसानी की कल्पना की थी। लेकिन कांग्रेस का वोट बैंक धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। भाजपा धीरे-धीरे जीत की ओर बढ़ रही है। मतदाता सतर्क हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article