इलेक्शन

JDU-BJP गठबंधन पर प्रशांत किशोर पर हमला, किया बड़ा दावा, कहा-बीजेपी कर रही बड़ी गलती

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2024, 06:17 AM IST

मोदी और नीतीश दोनों के राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके किशोर ने कहा कि भाजपा को अपने मतदाताओं को यह समझाने में कठिनाई होगी कि उसने कुमार का समर्थन क्यों किया...

Image

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो)

Photo : PTI

Prashant Kishore: राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने रविवार को दावा किया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार का भाजपा के साथ नवगठित गठबंधन बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ही बिखर जाएगा। किशोर ने यह भी दावा किया कि भाजपा को कुमार के साथ फिर से गठबंधन करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है क्योंकि भाजपा ने घोषणा की थी कि उसके दरवाजे कुमार के लिए बंद हो गए हैं।

नीतीश कुमार का पलटी मारना हैरत की बात नहीं...

किशोर ने बेगुसराय जिले में संवाददाताओं से कहा, नीतीश कुमार का पलटी मारना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। मैं महागठबंधन में उनके शामिल होने के बाद से ही कह रहा था कि वह इसमें नहीं रहेंगे । लेकिन आज का घटनाक्रम साबित करता है कि अगर नीतीश पलटूराम हैं तो नरेंद्र मोदी और अमित शाह भी अलग नहीं हैं। ऐसा लगता है कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक गणना की है। लेकिन उसे अगले साल विधानसभा चुनाव होने पर इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

मोदी-नीतीश दोनों के लिए काम कर चुके हैं प्रशांत

मोदी और जदयू सुप्रीमो दोनों के राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर काम कर चुके किशोर ने कहा कि भाजपा को अपने मतदाताओं को यह समझाने में कठिनाई होगी कि उसने कुमार का समर्थन क्यों किया जबकि उसने कहा था कि उसके लिए दरवाजे बंद हैं। उन्होंने कहा, मैं एक और भविष्यवाणी करता हूं और अगर मैं गलत साबित हुआ तो आप मुझे पकड़ सकते हैं। जो गठबंधन बना है वह विधानसभा चुनाव तक नहीं चलेगा। वास्तव में यह लोकसभा चुनाव के कुछ महीनों के भीतर टूट सकता है।

पीके ने कहा, बीजेपी दोहरा रही कांग्रेस वाली गलती

किशोर ने आरोप लगाया, भाजपा अब वही कर रही है जो कांग्रेस ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के समय में किया था। दोनों राष्ट्रीय दलों ने केंद्रीय स्तर पर छोटे लाभ के लिए बेहद अलोकप्रिय क्षेत्रीय नेताओं के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने दावा किया कि उनका जनसुराज अभियान इस घूमते दरवाजे की राजनीति को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। नीतीश ने यह कहते हुए कि महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और प्रदेश में राजग की नई सरकार बना ली कि बिहार में महागठबंधन और राष्ट्रीय स्तर बने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में स्थितियां ठीक नहीं लगीं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article