इलेक्शन

Jan Suraj Exit Poll Result: बिहार एग्जिट पोल में PK की 'जनसुराज' को करारी हार, नहीं चला प्रशांत किशोर का जादू!

Jan Suraj Exit Poll Result: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर JVC एक्जिट पोल में सामने आया है कि राज्य के लिए बड़े विकल्प का दावा करने वाली जनसुराज पार्टी को 6% वोट और 2 सीट मिलने का अनुमान है।

Image

बिहार चुनाव में PK की 'जनसुराज' को लेकर JVC Exit Poll 2025 में क्या लगा रहे अनुमान?

Jan Suraj Exit Poll Result: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (Jan Suraj Party) एक बड़े विकल्प या कहें तीसरे मोर्चे के तौर पर उभरकर सामने आती दिख रही थी। JVC Exit Poll 2025 के अनुसार जन सुराज पार्टी बिहार चुनाव में कोई बड़ा असर नहीं दिखा पा रही है। हालांकि, कुछ सीटों के जीत-हार के अंतर को यह पार्टी जरूर कुछ कम कर सकती है। आज 11 नवंबर यानि कि मंगलवार शाम बिहार में मतदान खत्म होने के बाद एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी किए गए। सर्वे ने प्रशांत किशोर की जनसुराज के प्रदर्शन को भी भांपने की कोशिश की है।

JVC Exit Poll के मुताबिक पीके की जनसुराज इस चुनाव में खाता तो खोल सकती है, लेकिन सीटों की संख्या प्रशांत किशोर के दावों से काफी कम रह सकती हैं। सर्वे में जनसुराज को 2 ही सीटें ही मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। पार्टी को 6% वोट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है।

प्रशांत किशोर किसी सीट से नहीं लड़ रहे

बता दें कि प्रशांत किशोर की पार्टी बिहार की 243 में से 238 सीटों पर लड़ रही है। पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार में व्यस्तता की वजह से खुद प्रशांत किशोर किसी सीट से नहीं लड़ रहे हैं।

JVC Exit Poll 2025 के अनुसार किसे कितनी सीटें-

NDA - 143

महागठबंधन - 95

जन सुराज पार्टी - 02

अन्य - 03

अगर बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों के अनुसार बात करें तो जेवीसी के एग्जिट पोल में आंकड़े कुछ इस तरह दिखते हैं -

मिथिलांचल - 42 सीटें

एनडीए 31-32

महागठबंधन- 10-11

मगध क्षेत्र - 50 सीटें

एनडीए 21-27

महागठबंधन- 23-29

भोजपुर - 55 सीटें

NDA 27-31

महागठबंधन- 23-27

अन्य 0-1

तिरहुत क्षेत्र - कुल सीट: 49

एनडीए 32-35

महागठबंधन 13-14

जनसुराज 0-1

अन्य 0-1

सीमांचल - कुल सीट: 24

एनडीए 10-11

महागठबंधन 9-13

जनसुराज 0-1

अन्य 1-3

इस एग्जिट पोल में एक बार फिर NDA को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है। इसका मतलब साफ है कि एक बार फिर नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे, हालांकि यह अनुमान है, वास्तविक नतीजे 14 नवंबर को आयेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article