इलेक्शन

Bihar Chunav 2025 Poll of Polls: बिहार चुनाव 2025 का पोल ऑफ पोल्स, साफ दिख रही है NDA सरकार, नहीं चला प्रशांत किशोर का जादू!

Bihar Chunav Poll of Polls 2025, विधान सभाचुनाव 2025 एग्जिट पोल के नतीजे, Bihar Assembly Election 2025 Exit Poll ka Result: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पोल ऑफ पोल्स आ गया है। बिहार चुनाव के लिए विभिन्न एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। देखिए बिहार का पोल ऑफ पोल्स

Image

बिहार का पोल ऑफ पोल्स

Bihar Chunav Poll of Polls 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए विभिन्न एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए की सरकार दिख रही है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग में जनता दल-यूनाइटेड (जदयू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तान अवामी मोर्चा (हम) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) शामिल हैं। हालांकि यह सिर्फ एक अनुमान ही है, बिहार चुनाव का फाइनल रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। पिछले कुछ एग्जिट पोल गलत भी साबित हुए हैं।

तेजस्वी को बड़ा झटका

बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद आए लगभग सभी सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में संभावना जताई गई है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बना सकता है। यदि असल नतीजे भी चुनाव बाद आए इन सर्वेक्षणों के आंकड़ों की तरह रहते हैं तो एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के ‘महागठबंधन’ के लिए सत्ता दूर की कौड़ी साबित होगी।

बिहार का पोल ऑफ पोल्स: Bihar Chunav Poll of Polls

क्रमांकएग्जिट पोल एजेंसीNDAमहागठबंधनजनसुराजअन्य
1.पीपल्स इनसाइट133-14887-1020-22-8
2.जेवीसी पोल135-15088-1030-23-6
3.मैट्रिज147-16770-900-22-8
4.चाणक्य स्ट्रैटजीज130-138100-108002-3
5.पोलस्ट्रेट133-14887-102003-5
Poll Of Polls1488915

बिहार में वोटिंग की प्रक्रिया समाप्त

बिहार में मंगलवार को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो गया। दूसरे चरण में प्रदेश के 20 जिलों के 122 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ। इस चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर, 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ, जो राज्य के चुनावी इतिहास में सर्वाधिक है। पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों के कुल 121 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ था। इसमें कुल 3,75,13,302 मतदाता थे, जिनमें 1,98,35,325 पुरुष, 1,76,77,219 महिला और 758 तृतीय लिंग मतदाता शामिल थे।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article