इलेक्शन

PK Exclusive: नीतीश कुमार 'कुर्सी कुमार' तो तेजस्वी 'लालू के लड़के...' और नेताओं को लेकर क्या बोले प्रशांत कुमार

प्रशांत किशोर ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के साथ 'एक्सक्लूसिव' बातचीत में बिहार चुनाव से जुड़े कई अहम विषयों पर बात करते हुए अपनी आगामी रणनीति के बारे में बताने के साथ अहम नेताओं को लेकर भी अपनी राय रखी।

Image

प्रशांत किशोर ने 'टाइम्स नाउ नवभारत' के साथ 'एक्सक्लूसिव' बातचीत की (फोटो: Video Grab)

Prashant kishor Exclusive Interview: बिहार चुनाव को लेकर जारी गहमा-गहमी के बीच टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ 'नाविका कुमार' से खास बातचीत करते हुए जनसुराज पार्टी के संस्थापक 'प्रशांत किशोर' ने चुनाव को लेकर जनसुराज की रणनीति, चुनाव जीतने के बाद क्या काम करने हैं। इन सब मुद्दों पर PK खुलकर बोले वहीं देश के अहम नेताओं के बारे में भी अपने विचार सामने रखे।

प्रशांत किशोर से इस इंटरव्यू के दौरान नाविका कुमार ने रैपिड फायर अंदाज में सवाल पूछा कि नीतीश कुमार को एक शब्द में आप कैसे बतायेंगे इसपर प्रशांत बोले कि 'आज के दौर में तो उन्हें 'पलटूराम' ही कहा जाता है... कुर्सी कुमार, कुर्सी के प्रेम में सब कुछ खत्म कर लिया...'। तेजस्वी के बारे में पूछने पर बोले- 'लालू के लड़के...'

चिराग के बारे में पूछने पर बोले कि 'उन्होंने बिहार से राजनीति करते हैं, बिहार के लिए कभी राजनीति शुरू नहीं की'। पप्पू यादव के बारे में पीके बोले जरूरत नहीं कि हर व्यक्ति के बारे में बोला जाए।

वहीं राहुल गांधी के बारे में डिस्क्राइब करने को लेकर प्रशांत किशोर बोले कि 'विपक्ष के नेता हैं, बिहार में कोई भूमिका नहीं' वहीं प्रियंका गांधी के लिए वो बोले कि वायनाड की एमपी हैं, कांग्रेस की नेत्री हैं'

अमित शाह को लेकर पूछने पर प्रशांत किशोर बोले-अभी कुछ दिनों में देख रहे हैं कि एक्सरसाइज कर कुछ दुबले हो गए हैं...। वहीं इसके अलावा नीतीश को लेकर पीके बोले कि आज नीतीश कुमार बिहार के भ्रष्टतम सरकार के मुखिया हैं। वो इस सरकार के ईमानदार मुखौटा हैं, जो शारीरिक और मानसिक तौर पर थक गए हैं। सरकार के तौर पर ये लालू जी की सरकार से भी भ्रष्ट सरकार है। लालू जी की सरकार में आज से ज्यादा अपराध था, लेकिन सरकारी तंत्र के जरिए जो लूट, भ्रष्टाचार आज देख रहे हैं बिहार में वो कभी नहीं देखा।

'तो उस दिन 6 फैसलों पर मुहर लगेगी'

प्रशांत किशोर इंटरव्यू में कहा कि जनसुराज की सरकार जिस दिन बनेगी, उस दिन 6 फैसलों पर मुहर लगेगी, यह हैं-

1. बिहार से फर्जी शराबबंदी के कानून को हटा दिया जाएगा।

2. बिहार में 60 वर्ष से ऊपर के हर महिला, पुरुष को 2000 रुपये महीना मिलने लगेगा।

3. सात दिन के अंदर एक नया विभाग बनाया जाएगा। जो पलायन पर काम करेगा, लोगों के लिए बिहार में ही रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।

4. जिस भी गांव की सरकारी स्कूल की हालत खराब है, उस गांव के गरीब लोगों को सुविधा दी जाएगी कि जबतक स्कूल की हालत नहीं सुधरती है, आप बच्चों को इलाके के प्राइवेट स्कूल में भेजिए, फीस सरकार भरेगी।

5. जो लोग खेती कर रहे हैं, जो खाने वाली खेती से कमाने वाली खेते में मूव करेंगे, उनको मनरेगा के तहत मजदूर मुफ्त कर दिए जाएंगे।

6. रोजगार के लिए 4 प्रतिशत ब्याज पर लोन मिलेगा।

7. जो 100 सबसे भ्रष्टतम नेता और अफसर है, उनकी सूची बना दी गई है, सरकार बनने के बाद स्पेशल कानून बनाया जाएगा, स्पेशल कोर्ट बनाए जाएंगे और साल भर के अंदर न सिर्फ इनपर कार्रवाई होगी, इनसे रिकवरी भी की जाएगी। अगर 100 दिनों के अंदर ये काम नहीं किए तो इस्तीफा दे देंगे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article