इलेक्शन

Gujarat Jamnagar Election Results Live: जामनगर उत्तर से रीवाबा को बढ़त, दक्षिण, ग्रामीण, केशोद और कलावद में ऐसा हाल

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 8, 2022, 10:18 AM IST

Gujarat Jamnagar Election Results 2022 Constituency wise: गुजरात के जामनगर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र हैं। जामजोधपुर (Jamjodhpur), जामनगर उत्तर (Jamnagar North), जामनगर ग्रामीण (Jamnagar Rural), जामनगर दक्षिण (Jamnagar South), कलावद (एससी) (Kalavad SC), जूनागढ़, केशोद, मनावदार, मांगरोल, विसावादर विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हो रही है।

Image

जामनगर विधानसभा चुनाव के नतीजे

Photo : BCCL

Gujarat Jamnagar Election Results : गुजरात विधानसभा चुनावों की वोटों की गिनती हो रही है। बीजेपी शासित इस राज्य के 33 जिलों की 182 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में एक दिसंबर और 5 दिसंबर को हुआ था। मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है लेकिन आम आदमी पार्टी ने चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। चुनाव बाद हुए एग्जिट पोल में गुजरात में बीजेपी के लगातार 7वीं बार सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। सत्तारूढ़ दल के 117 से 151 सीटों पर जीत दर्ज करने की संभावना जताई गई है। वहीं कांग्रेस को 16 से 51 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। आम आदमी पार्टी को 2 से 13 सीटें मिल सकती हैं। गुजरात में बहुमत के लिए 92 सीटों पर जीत जरूरी है। जामनगर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र हैं। जामजोधपुर, जामनगर उत्तर, जामनगर ग्रामीण, जामनगर दक्षिण, कलावद (एससी), जूनागढ़, केशोद, मनावदार, मांगरोल, विसावादर विधानसभा क्षेत्र हैं।

Gujarat Jamnagar Election Result: Full Results From Jamnagar North, Jamnagar South, Jamnagar Rural, Jamjodhpur, Kalavad (SC), Junagadh, Keshod, Manavdar, Mangrol, Visavadar

विधानसभा क्षेत्रबीजेपी उम्मीदवारकांग्रेस उम्मीदवारआम आदमी पार्टी उम्मीदवारकौन आगेअंतर
जामनगर उत्तररीवाबा जडेजाबिपेंद्र सिंह जडेजाकरसनभाई करमूर बीजेपी को बढ़त
जामनगर दक्षिणदिव्येशभाई अकबारीमनोज कैथिरियाविशाल त्यागीबीजेपी को बढ़त
जाम जोधपुरचिमनभाई सपरियाकलारिया चिरागभाईअहीर हेमंतभाई हरदासभाईबीजेपी को बढ़त
जामनगर ग्रामीण राघवजीभाई पटेलजीवन कुंभारवाडियाप्रकाश डोंगाबीजेपी को बढ़त
जूनागढ़संजय सुखाभाई कोराडियाजोशी भीखाभाई गालाभाईचेतनकुमार हरसुखभाई गजेराबीजेपी को बढ़त
केशोददेवाभाई पंजाबभाई मालमहीराभाई अर्जनभाई जोतवाचुडासमा रामाजीभाई बाबूभाईबीजेपी को बढ़
मनावदारजवाहरभाई पत्थलजीभाई चावड़ाअरविंदभाई जिनाभाई लदानीकर्शन पर्वत भद्रका (बापू)बीजेपी को बढ़त
मांगरोलकरगटिया भगवानजीभाई लाखाभाईबाबूभाई कलाभाई वाजापीयूष परमारबीजेपी को बढ़त
विसावादरहर्षदकुमार माधवजीभाई रिबदियाकरशनभाई नारनभाई वडाडोरियाभूपेंद्रभाई गंदूभाई भयानीबीजेपी को बढ़त
कलावद (एससी) चावदा मेघजीभाई अमरभाईप्रवीण नरशिभाई मुसादियाडॉ. जिग्नेश सोलंकीबीजेपी को बढ़त

जामनगर उत्तर विधानसभा सीट

जामनगर उत्तर विधानसभा सीट गुजरात की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। 2017 में बीजेपी ने जीत दर्ज की थी। बीजेपी के जडेजा धर्मेंद्रसिंह मेरूभा (हकुभा) ने कांग्रेस के आहिर जीवणभाई कारुभाई कुंभरवडीया को 40963 मतों से हराया था। इस बार यहां से क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रीवाबा जडेजा बीजेपी उम्मीदवार के के तौर पर मैदान में हैं। कांग्रेस की तरफ बिपेंद्र सिंह जडेजा और आम आदमी पार्टी की तरफ से करसनभाई करमूर चुनाव मैदान में है।

जामनगर दक्षिण विधानसभा सीट

जामनगर दक्षिण विधानसभा सीट पर 2017 बीजेपी रणछोड़भाई चनाभाई फलदू (आरसी फलदू ) ने कांग्रेस के अशोक लाल को 16349 वोटों से हराया था। विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी के दिव्येशभाई अकबारी, कांग्रेस के मनोज कैथिरिया और आम आदमी पार्टी के विशाल त्यागी के भाग्य का फैसला होना है।

जाम जोधपुर विधानसभा सीट

विधानसभा चुनाव 2017 जाम जोधपुर विधानसभा सीट में कांग्रेस के कालारिया चिरगभाई रमेशभाई ने बीजेपी के सीडी सपारिया को हराया था। विधानसभा 2022 में कांग्रेस के कलारिया चिरागभाई रमेशभाई, बीजेपी के चिमनभाई सपरिया और आम आदमी पार्टी के अहीर हेमंतभाई हरदासभाई अपना किस्मत अजमा रहे हैं।

जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट

जामनगर ग्रामीण विधानसभा सीट पर 2017 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। कांग्रेस से धारविया वल्लभभाई वेलजीभाई ने बीजेपी के पटेल राघवजीभाई हंसराजभाई को हराया था। विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी के राघवजीभाई पटेल, कांग्रेस के जीवन कुंभारवाडिया, आम आदमी पार्टी के प्रकाश डोंगा चुनाव मैदान में हैं।

कलावद (एससी) विधानसभा सीट

कलावद (एससी) विधानसभा क्षेत्र सुरक्षित सीट है। विधानसभा चुनाव 2017 में कांग्रेस के मुसदिया प्रवीणभाई नरसिंहभाई ने बीजेपी के घैयादा मूलजीभाई दयाभाई को हराया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी से चावदा मेघजीभाई अमरभाई बहुजन समाज पार्टी से चावदा मेघजीभाई अमरभाई कांग्रेस से प्रवीण नरशिभाई मुसादिया लड़ रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article