
Jalandhar Lok Sabha By-Election Result 2023 : जालंधर में आप प्रत्याशी की जीत , सुशील रिंकू अब नए सांसद
Punjab Jalandhar Lok Sabha By Election Result 2023 : पंजाब की जालंधर लोकसभा उपचुनाव के नतीजे जारी हो गए हैं। 2024 की चुनावी राजनीति में यह सीट भले ही मायने नहीं रखती हो, लेकिन इस सीट केचुनाव परिणाम पंजाब की आगामी राजनीति को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस ने जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दिवंगत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कमरजीत कौर को मैदान में उतारा था। तो आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू पर भरोसा जताया । जबकि शिरोमणि अकाली दल ने यहां से बंगा से विधायक डॉ. सुखविंदर कुमार सुक्खी को उम्मीदवार बनाया। संतोख सिंह चौधरी की हाल ही में राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी।
आज आएंगे यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे, 8 बजे से शुरू होगी काउंटिंग
'शहरों की सरकार' में भी क्या चलेगा सीएम योगी का सिक्का? थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान