इलेक्शन

ममता 'दीदी' के राज में कितना बदला हावड़ा? ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए- फर्स्ट टाइम वोटर्स के मन में आखिर क्या है मुद्दा?

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इस बीच, टाइम्स नाउ नवभारत की टीम हावड़ा पहुंची, जहां के वोटर्स से खुलकर बातचीत की और जानने की कोशिश की कि उनके मन में क्या है।

Image

बंगाल चुनाव यात्रा

Photo : Times Now Digital

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस, मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच अहम मुकाबला देखा जा सकता है, जबकि कांग्रेस भी लगातार अपनी रणनीतियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। इस बीच, टाइम्स नाउ नवभारत की पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बंगाल यात्रा जारी है। ऐसे में कार्यक्रम के मद्देनजर एंकर श्वेता भट्टाचार्य राजनीतिक दलों की नस टटोलने के लिए हावड़ा पहुंची हैं तो चलिए ग्राउंड रिपोर्ट में देखते हैं कि हावड़ा की जनता के मन में आखिर क्या है।

हुगली नदी के किनारे बसा हावड़ा शहर, जो 500 साल से भी ज्यादा पुराना है और उसे कोलकाता का 'जुड़वा भाई' भी कहा जाता है। यह शहर इंजीनियरिंग, प्राचीन व्यापार और प्रकृति का संगम है। यहां पर सिलेंडर खरीदने पहुंचे महिला के साथ जब श्वेता भट्टाचार्य ने बातचीत की तो पता चला कि कुछ लोग अभी भी टीएमसी और भाजपा से ज्यादा माकपा से उम्मीद लगाए हुए हैं।

एक मजबूत चेहरा हैं ममता दीदी

कई लोगों का मानना है कि ममता बनर्जी एक मजबूत चेहरा हैं और उनके सामने कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कुछ दुकानदार और स्थानीय लोग उन्हें 'सुपरहिट' मानते हैं और कहते हैं कि उनके राज में बंगाल सुरक्षित है, जबकि कुछ लोग परिवर्तन की बात कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि बंगाल में टीएमसी और भाजपा के बीच ही मुकाबला होगा।

यहां देखें पूरी रिपोर्ट

फर्स्ट टाइम वोटर का क्या है मूड?

वहीं, कुछ लोग विकास, महंगाई, ट्रैफिक और गंदगी जैसे मुद्दों को लेकर परिवर्तन चाहते हैं, जबकि युवाओं और फर्स्ट टाइम वोटर्स के लिए महिला सुरक्षा (संदेशखाली और आरजी कर कांड) और भविष्य के अवसर महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।

बंगाल में कब होगा मतदान?

सनद रहे कि चुनाव आयोग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण की 152 सीटों के लिए 23 अप्रैल को, जबकि 142 सीटों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं, वोटों की गिनती 4 मई की जाएगी।

Shweta Bhattacharya
श्वेता भट्टाचार्य author

श्वेता भट्टाचार्य Times Now नवभारत में एंकर और स्पेशल कॉरेस्पोन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह टेलीविजन मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज और इवेंट कवरेज में विशेष महारत हासिल है। अपनी सटीक और प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जानी जाने वाली श्वेता जमीनी हकीकत को दर्शकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाती हैं।

और पढ़ें
End of Article