इलेक्शन

Himachal Pradesh Election Exit Poll 2022 Date: हिमाचल में किसके सिर सजेगा जीत का ताज? Times Now Navbharat के एग्जिट पोल से 'तस्वीर होगी साफ'

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 5, 2022, 01:07 PM IST

Himachal Pradesh Election Exit Poll Result 2022, HP Vidhan Sabha Chunav/Election Exit Poll Results 2022 Date and Time: सूबे में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। फिलहाल 412 कैंडिडेट्स की किस्मत ईवीएम में कैद है, जबकि असल टक्कर बीजेपी और कांग्रेस की बीच मानी जा रही है। चुनाव नतीजों की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Himachal Pradesh Election/Chunav Exit Poll Result 2022 Date and Time: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) शासित हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलेगा या राज? यह तो आठ दिसंबर, 2022 को चुनावी परिणाम के साथ साफ होगा, मगर उससे पहले सोमवार (पांच दिसंबर, 2022) को एक्जिट पोल्स इस बाबत थोड़ी तस्वीर साफ कर देंगे। दरअसल, शाम पांच बजे के बाद आपके अपने चैनल टाइम्स नाउ नवभारत पर चुनाव से जुड़ा एग्जिट पोल आएगा, जिसमें बताया जाएगा कि प्रदेश में किसकी सरकार बन सकती है।

हालांकि, एग्जिट पोल के नतीजे सिर्फ और सिर्फ संकेत ही देते हैं कि किसका पलड़ा भारी है या किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने की संभावना है। इनके नतीजों का आधिकारिक रिजल्ट से कोई लेना-देना नहीं होता है। पूर्व में कई बार एग्जिट पोल्स गलत भी साबित हुए हैं। हालांकि, कुछ मौकों पर एग्जिट पोल्स में दिखाई गई बात कुछ हद तक सही भी साबित हुई है।

सूबे में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए 75 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। फिलहाल 412 कैंडिडेट्स की किस्मत ईवीएम में कैद है, जबकि असल टक्कर बीजेपी और कांग्रेस की बीच मानी जा रही है। चुनाव नतीजों की घोषणा आठ दिसंबर को की जाएगी।

एग्जिट पोल एक किस्म का सर्वे (मतदान के दिन) होता है, जो लोगों के बीच किया जाता है। इसमें मतदाताओं से प्रश्न किए जाते हैं कि उन्होंने किसे वोट दिया, क्यों दिया, उनके लिए कौन से मुद्दे मायने रखते हैं और उनका पसंदीदा चेहरा कौन है? इसी सर्वे के नतीजे को संयुक्त तौर पर जब देखा जाता है तो उससे अंदाजा लगाया जाता है कि लोगों का मिजाज क्या है और किसकी सरकार बन सकती है। देश में कई एजेंसियां ऐसे पोल्स कराती हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article