इलेक्शन

HP Election 2022:हिमाचल में प्रियंका ने संभाली कमान,कांग्रेस को डर कहीं गोवा जैसा न हो जाए हाल

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Dec 8, 2022, 12:17 PM IST

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हिमाचल प्रदेश ने राज्य में किसी स्थिति निपटने के लिए खुद कमान संभाल ली है। और वह इस समय राज्य मेंअपने घर छाबड़ा में ही हैं। इसके अलावा राहुल-प्रियंका गांधी के करीबी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कह दिया गया है।

Image

HP Election 2022:हिमाचल में प्रियंका ने संभाली कमान,कांग्रेस को डर कहीं गोवा जैसा न हो जाए हाल

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों ने सांसे अटका दी है। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। और 6 सीटें ऐसी हैं जहां पर भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों के बीच 100 वोटों से भी कम का अंतर है। जबकि कुल 10 सीटें ऐसी हैं, जहां पर 1000 से भी कम का अंतर है। ऐसे में रुझानों कभी कांग्रेस बहुमत का आंकड़ा पार करती दिख रही है तो कभी भाजपा उसे बहुमत के आंकड़े से पीछे ढकेल रही है। इसे देखते हुए कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का भी डर सता रहा है। और उसे इस बात की आशंका है कि कही गोवा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक जैसा न हाल हो जाए और पार्टी टूट जाए।

प्रियंका गांधी एक्टिव

रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इस तरह के किसी भी खतरे से निपटने के लिए खुद कमान संभाल ली है। और वह इस समय हिमाचल प्रदेश में अपने घर छाबड़ा में ही हैं। इसके अलावा राहुल-प्रियंका गांधी के करीबी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कह दिया गया है। यही नहीं कांग्रेस की यह भी तैयारी है कि अगर कांग्रेस हिमाचल में सरकार बनाने की स्थिति में आती है तो वह अपने विधायकों को राजस्थान में शिफ्ट कर सकती है।

भाजपा ने भी शुरू की तैयारी

त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति को देखते हुए भाजपा भी एक्टिव हो गई है। और वह भी आगे की रणनीति पर काम कर रही है। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के घर पर वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हो रही है। प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं। जिसमें से बहुमत के लिए 35 सीटों की जरूरत है।

ये हैं सीटें
क्रमांकसीटवोटों का अंतरकौन आगे
1भटियात61कांग्रेस
2बिलासपुर70कांग्रेस
3झंडूता84कांग्रेस
4मनाली47कांग्रेस
5लाहौल-स्पीति35कांग्रेस
6ठियोग66कांग्रेस
7बल्ह959बीजेपी
8फतेहपुर476बीजेपी
9रामपुर233कांग्रेस
10सुजानपुर593कांग्रेस
प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article