इलेक्शन

Gujarat New Govt: गुजरात की नई सरकार में ये बनी मंत्री, देखिए पूरी लिस्ट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 12, 2022, 03:33 PM IST

Gujarat New Govt: इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है लेकिन कैबिनेट, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राज्य मंत्री के रूप में 16 विधायकों को ही शपथ दिलाई गई। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।

Image

गुजरात में नई सरकार का गठन 12 दिसंबर को

Photo : Twitter

Gujarat New Cabinet: भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। उनके साथ 16 और विधायकों को मंत्री पद का शपथ दिलाया गया। इनमें कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राज्य मंत्री शामिल हैं। पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा शासित राज्यों के सीएम एवं केंद्रीय मंत्री शामिल हुए। इससे पहले मीडिया रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया कि 25 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है लेकिन कैबिनेट, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं राज्य मंत्री के रूप में 16 विधायकों को ही शपथ दिलाई गई। आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल में और सदस्यों को शामिल किया जा सकता है।

भूपेंद्र पटेल सरकार में ये चेहरे बने मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
कैबिनेट मंत्री
कनू भाई देसाई
ऋषिकेश पटेल
राघवजी पटेल
बलवंत सिंह राजपूत
कुंवरजी बावलिया
मुलु भाई बेरा
भानुबेन बाबरिया
डॉ.कुबेर डिंडोर

हर्ष सांघवीजगदीश विश्वकर्माराज्य मंत्री

परसोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकीबच्चूभाई खाबादमुकेश पटेलप्रफुल्ल पंशेरियाभीखूसिंह परमारकुंवरजी हलपतिइससे पहले मीडिया रिपोर्टों में कहा गया कि नई सरकार में 25 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इसमें कुछ नए तो कुछ पुराने चेहरों को जगह मिल सकती है। साथ ही कुछ पहली बार विधायकी जीतने वाले उम्मीदवारों को भी नई सरकार में मौका मिल सकता है।

संभावित मंत्रियों की लिस्ट में थे 25 नाम

संभावित कैबिनेट मंत्री
  1. शंकर चौधरी
  2. ऋषिकेश पटेल
  3. पूर्णेश मोदी
  4. राघवजी पटेल
  5. कनु देसाई
  6. किरीटसिंह राणा
  7. शंभूनाथ टुंडिया
  8. गणपत वसावा
  9. जयेश रादडिया
  10. कुंवरजी बावलिया
  11. जीतू वाघाणी
संभावित राज्य मंत्री
  1. जगदीश विश्वकर्मा
  2. अमित ठाकर
  3. हर्ष संघवी
  4. अल्पेश ठाकोर
  5. मोहन ढोडिया
  6. आर सी पटेल
  7. जे वी काकड़िया
  8. अक्षय पटेल
  9. रिवाबा जडेजा
  10. मालती
  11. दर्शना देशमुख
  12. शैलेश भांभोर
  13. बचु खाबड़
  14. भरत पटेल
बता दें कि बीजेपी ने गुजरात में 156 सीटें जीतकर इतिहास रचा है। ये बीजेपी की राज्य में सबसे बड़ी जीत है। इस बार की जीत ने 2002 के चुनाव के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जब पार्टी ने तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी को 127 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। बीजेपी ने राज्य में अब तक का सबसे अधिक 52.5 प्रतिशत वोट हासिल किया है। इस चुनाव में कांग्रेस बुरी तरह से पराजित हुई है। कांग्रेस को महज 17 सीटों पर जीत हासिल हुई है। जबकि 2017 में, कांग्रेस ने 77 सीटें पर कब्जा जमाया था। तब भाजपा सिर्फ 99 सीटों पर जीत पाई थी।
शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article