इलेक्शन

Gujarat Elections 2022:'मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ', शाही इमाम के ये कैसे बोल Video

  • Authored by: रवि वैश्यEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 4, 2022, 07:39 PM IST

muslim women election ticket in Gujarat: अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी का मुस्लिम महिलाओं को इलेक्शन टिकट देने को लेकर विवादित बयान सामने आया है।

KEY HIGHLIGHTS
अमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी का विवादित बयान
सिद्दीकी ने गुजरात चुनाव में मुस्लिम महिलाओं का भागीदारी को लेकर विवादित बयान दिया
शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है

muslim women in Gujarat election: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे फेज की वोटिंग से पहले अहमदाबाद की जामा मस्जिद के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी (Shabbir Ahmed Siddiqui) ने गुजरात चुनाव में मुस्लिम महिलाओं का भागीदारी को लेकर विवादित बयान दिया है, सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है, इस बावत उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने इसे इस्लाम को कमजोर करने की साजिश करार दिया है साथ ही इस काम को इस्लाम के खिलाफ बताया है, उनका कहना है कि ऐसा करके इस्लाम को कमजोर किया जा रहा है, उनका सवाल था कि- क्या कोई मर्द नहीं बचा है टिकट के लिए?

उन्होंने चुनाव में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है और खुलकर विरोध किया है, साथ ही उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ बताते हुए इसको गलत बताया है।

शाही इमाम ने अपनी बात को और पुख्ता करते हुए कहा कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं क्या एक भी महिला नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद आने से नहीं रोका जाता, क्योंकि औरत का इस्लाम में एक मकाम है, इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article