इलेक्शन

Gujarat Election Result 2022 Date, Time: ये हैं प्राइम सीट्स और दिग्गज दावेदार, जानें- कहां कैसे देख सकेंगे परिणाम?

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 6, 2022, 03:19 PM IST

Gujarat Election Result 2022 (गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे, गुजरात विधानसभा चुनाव परिणाम 2022) Date and Time: गुजरात की सभी 182 विस सीट के लिए मतदान पूरा हो चुका है। पहले चरण में एक दिसंबर को 89 विधानसभा सीट पर चुनाव हुआ था, जहां 63.31 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को औसतन 60.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Gujarat Election Result 2022 (गुजरात विधानसभा चुनाव नतीजे 2022) Date and Time: गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस बार यानी कि साल 2022 में चुनाव दो चरण में हुए। एक दिसंबर और पांच दिसंबर को वोट डाले गए थे, जबकि मतों की गिनती गुरुवार (आठ दिसंबर, 2022) को की जाएगी। 89 सीट के लिए पहले चरण में औसतन 63.31 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि दूसरे फेज में 60.94 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है।

इन सीटों पर हैं सबकी निगाहें

इस बार के चुनाव में जो सीटें अहम मानी जा रही हैं, उनमें- Morbi, Khambalia, Rajkot West (Rajkot), Devbhoomi Dwarka, Talala (Gir Somnath), Katargam (Surat), Porbandar, Kutiyana (Porbandar), Jamnagar North, Karanj, Khambhaliya, Ghatlodia, Viramgam, Maninagar, Godhra और Danilimda।

चुनाव में ये हैं अहम दावेदार

Isudan Gadhvi, Parshottam Solanki, Kunwarji Bavaliya, Kantilal Amrutiya, Babu Bokhiria, Bhagwan Barad, Rivaba Jadeja, Paresh Dhanani, Virji Thummar, Gopal Italia, Alpesh Kathiriya, Bhupendra Patel, Hardik Patel, Lakhabhai Bharwad, Kirit Rathod, Jignesh Mewani और Alpesh Thakore।

परिणाम के कहां जानें अपडेट्स?

गुजरात चुनाव के परिणाम से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आपको टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट पर मिलेंगे। आप इसके अलावा हमारे न्यूज चैनल, फेसबुक अकाउंट, टि्वटर हैंडल और यूट्यूब चैनल भी इलेक्शन से संबंधित ताजा जानकारी हासिल कर पाएंगे। अंग्रेजी में अगर आप चुनावी नतीजों से जुड़ी जानकारी चाहेंगे, तो वह हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ पर मिलेगी। आप इसके अलावा चुनाव आयोग की साइट पर भी परिणाम की इन्फॉर्मेशन हासिल कर सकेंगे। हालांकि, वहां पर आपको थोड़ी देर से जानकारी मिलेगी।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article