इलेक्शन

इस बार का मुकाबला भाजपा बनाम आम आदमी पार्टी का है- गुजरात में बोले राघव चड्ढा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 2, 2022, 09:04 PM IST

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुजरात एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आकर खड़ा है। आज गुजरात के लोगों के पास पहली बार एक ऐसा मौका आया है, जब उनको भाजपा कांग्रेस से छुटकारा मिल सकता है और वो एक ईमानदार पढ़ी-लिखी और काम करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बना सकते हैं।

Image

आप नेता राघव चड्ढा का रोड शो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में पिछले कई दशकों में जितना भ्रष्टाचार हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ: राघव चड्ढा
  • जो किसान पूरे देश का पेट पालता है, वो अपने घर का भी पेट भी नहीं पाल सकते हैं, ऐसी स्थिति है: राघव चड्ढा
  • महंगाई और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए ही अरविंद केजरीवाल जी का जन्म हुआ है: राघव चड्ढा

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है। जनसभाओं से लेकर रोड शो तक में आप के नेता लगातार समर्थन मांगते दिख रहे हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात प्रदेश सह प्रभारी राघव चड्ढा ने शुक्रवार को दहेगाम, कड़ी, नरोडा और गांधीनगर में आयोजित रोड शो निकाला।

राघव चड्ढा ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज गुजरात एक महत्वपूर्ण मोड़ पर आकर खड़ा है। आज गुजरात के लोगों के पास पहली बार एक ऐसा मौका आया है, जब उनको भाजपा कांग्रेस से छुटकारा मिल सकता है और एक ईमानदार पढ़ी-लिखी और काम करने वाली आम आदमी पार्टी की सरकार बना सकते हैं। दिल्ली में 15 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार थी, लेकिन दिल्ली के लोगों ने एक बार मन बना लिया और 15 साल से शासन कर रही मजबूत कांग्रेस पार्टी को दिल्ली से उखाड़ फेंका। जिसके बाद दिल्ली की जनता ने आजाद भारत की सबसे बड़े बहुमत की आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई।

आगे आप नेता ने कहा कि उसी तरह पंजाब में भी 50 साल से दो पार्टियों का ही शासन था, कांग्रेस और अकाली दल। पंजाब के लोगों ने भी इन दोनों पार्टियों को जड़ों से उखाड़ फेंका और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। गुजरात जबसे अलग राज्य बना तब से 35 साल तक कांग्रेस पार्टी की सरकार रही और 27 साल तक भाजपा की सरकार रही। भाजपा-कांग्रेस के शासन में उनके बेटे-बेटी और उनके परिवार के लोग बड़े आदमी बन गए। आम लोगों को, गरीब लोगों को और किसानों को इन सरकारों ने कुछ नहीं दिया। गुजरात की जनता ने कांग्रेस को 35 साल और भाजपा को 27 साल दिए हैं। तो मेरी एक गुजारिश है कि गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी को सिर्फ 5 साल के लिए एक मौका दे कर देखें।

aap.

आप का रोड शो

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि गुजरात में डबल इंजन की सरकार लाओ। जबकि गुजरात में 2014 से डबल इंजन की सरकार है। 2014 में गुजरात में पेट्रोल 60 रुपये लीटर था, अभी 100 रुपये लीटर मिल रहा है। 2014 में डीजल की कीमत 50 रुपये लीटर थी और अभी 90 रुपये मिलता है। 2014 में एलपीजी सिलेंडर 500 में मिलता था अभी 1060 मिलता है। 2014 में दूध 36 रुपये लीटर था और आज दूध 60 रुपये लीटर हो गया है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी आपको महंगाई से मुक्ति दिलाएंगे और हर महीने करीब-करीब 30,000 का फायदा पहुंचाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article