इलेक्शन

Gujarat Assembly Elections 2022: अपनी सियासी यात्रा पर कब निकलेंगी मुमताज, अहमद पटेल की बेटी ने दिया जवाब

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Dec 1, 2022, 11:09 AM IST

Gujarat Assembly Elections 2022: अंकलेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद मुमताज ने अभी वह चीजों को देखेंगी और समझेंगी। कांग्रेस के दिवंगत नेता की बेटी ने कहा कि वह पहले लोगों के बीच जाएंगी और इसके बाद राजनीति में कदम रखेंगी।

Image

कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी हैं मुमताज पटेल।

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में दिग्गज चेहरे वोट डालने के लिए पहुंचे
  • कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल ने अंकलेश्वर में वोट डाला
  • विधानसभा की 182 सीटों पर हो रहे चुनाव के नतीजे आठ दिसंबर को घोषित होंगे

Gujarat Assembly Elections 2022 : गुजरात में गुरुवार को विधानसभा चुनाव 2022 के प्रथम चरण के लिए मतदान जारी है। पहले चरण में विधानसभा की 182 सीटों में से 89 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में भरूच की अंकलेश्वर सीट भी है जहां अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल पहुंचीं। मतदान केंद्र के बाहर मीडिया ने उनसे चुनाव लड़ने के बारे में सवाल किया। इस सवाल पर मुमताज ने संकेत दिया कि लोकसभा का चुनाव लड़ सकती हैं।

एक साल के बाद चुनाव लड़ने पर फैसला करेंगी

अंकलेश्वर के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद मुमताज ने अभी वह चीजों को देखेंगी और समझेंगी। कांग्रेस के दिवंगत नेता की बेटी ने कहा कि वह पहले लोगों के बीच जाएंगी और इसके बाद राजनीति में कदम रखेंगी। समाचार एजेंसी एएनआई ने उनसे लोकसभा चुनाव लड़ने पर सवाल किया। उन्होंने कहा, 'एक साल तक इंतजार करते हैं, फिर देखेंगे।'

अंकलेश्वर में काफी करीबी मुकाबला-मुमताज

मुमताज ने कहा कि हम बदलाव पर जोर दे रहे हैं। यहां मुख्यमंत्री बदले गए। अंकलेश्वर में काफी करीबी मुकाबला है। गुजरात में सुबह नौ बजे तक 4.92 प्रतिशत मतदान होने की खबर है। कामपोरबंदर में वोट डालने के बाद भाजपा उम्मीदवार बाबूभाई बोखिरिया ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा कि पहली बार सभी वोटरों को वोट करना चाहिए। उन्हें लगता है कि उनके काम करने का तरीका लोगों को पसंद आया होगा। बाबूभाई ने कहा, 'मेरे पास जो सत्ता आती है वो मेरी नहीं जनता की है। मैं उनके लिए काम करता हूं।'

वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने जीत का दावा किया

वोट डालने पहुंचे गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने कहा, 'गुजरात प्रगति कर रहा है और राज्य के लोगों ने भाजपा को वोट देने का फैसला किया है। लोगों को भाजपा पर भरोसा है और राज्य में आगे विकास होगा। राज्य में बीजेपी बनाएगी सरकार है।'

नैना जडेजा बोलीं-भाभी के रूप में अच्छी हैं

कांग्रेस के लिए प्रचार कर रहीं रवींद्र जडेजा की बहन नैना जडेजा ने कहा, 'मेरे भाई के लिए मेरा प्यार पहले जैसा ही है। मेरी भाभी अभी बीजेपी की उम्मीदवार हैं। भाभी के रूप में वह अच्छी हैं। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। जामनगर में कई परिवारों के सदस्य विभिन्न पार्टियों के लिए काम करते हैं। अपनी विचारधारा से संतुष्ट रहें, अपना 100% दें और जो बेहतर जीतेगा।'

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article