इलेक्शन

'दीदी' के गढ़ भवानीपुर में क्या है 'दादा' का हाल? आखिर जनता के बीच क्या हैं चुनावी मुद्दे; देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

टाइम्स नाउ नवभारत की टीम 'बंगाल यात्रा' के इस खास एपिसोड में दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर पहुंची, जो टीएमसी का सबसे मजबूत गढ़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का घर माना जाता है तो चलिए जानते हैं कि यहां पर जनता के मन में क्या है।

Image

बंगाल यात्रा

Photo : Times Now Digital

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के दक्षिण कोलकाता का भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र यूं तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) का गढ़ माना जाता है, लेकिन इस बार यहां की लड़ाई काफी रोचक होने वाली है, क्योंकि भाजपा के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को उनके ही घर में चुनौती दी है। पिछली बार ममता बनर्जी को नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था और अब शुभेंदु भवानीपुर में अपना पुराना प्रदर्शन दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में टाइम्स नाउ नवभारत की टीम भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंची है, जहां पर जमीनी स्तर पर जनता का मिजाज समझने की कोशिश कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत की एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने भवानीपुर की जनता से बार कर एक ग्राउंड रिपोर्ट तैयार की है, वो देखने के लिए वीडियो पर क्लिक करें।

मिली-जुली प्रतिक्रिया

भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में जनता की काफी मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई लोग दीदी की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहे हैं और उनका मानना है कि ममता बनर्जी को कोई हरा नहीं सकता, जबकि कुछ स्थानीयों का दावा है कि बंगाल में डर का माहौल है और लोग खुलकर बोलने से कतरा रहे हैं। कईयों ने दीदी के शासन में 'न्याय' न मिलने की बात पर जोर दिया।

रोजगार का मुद्दा भी छाया

हर चुनाव की तरह इस चुनाव में भी रोजगार का मुद्दा अहम रहने वाला है। भवानीपुर के युवाओं के लिए रोजगार एक बुनियादी और अहम मुद्दा है। उनका मानना है कि रोजगार के अवसरों पर काम होना चाहिए।

हमेशा चर्चा के केंद्र में रहने वाली जादवपुर विश्वविद्यालय में भी चुनावी गर्मी साफ देखी जा सकती है। यहां एक तरफ वामपंथी छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं और इंकलाब के नारे लगा रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ एबीवीपी के छात्र धूमधाम से रामनवमी मनाते हुए देखे गए, लेकिन विश्वविद्यालय में अभी भी वामपंथी विचारधारा का दबदबा माना जाता है।

Shweta Bhattacharya
श्वेता भट्टाचार्य author

श्वेता भट्टाचार्य Times Now नवभारत में एंकर और स्पेशल कॉरेस्पोन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं। वह टेलीविजन मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, चुनाव कवरेज और इवेंट कवरेज में विशेष महारत हासिल है। अपनी सटीक और प्रभावशाली रिपोर्टिंग के लिए जानी जाने वाली श्वेता जमीनी हकीकत को दर्शकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाती हैं।

और पढ़ें
End of Article