इलेक्शन

राफेल उड़ाने वाले पूर्व वायु सेना चीफ राकेश भदौरिया हुए भाजपाई, तिरुपति के पूर्व सांसद भी BJP में शामिल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2024, 02:39 PM IST

Former Air Force Chief Rakesh Bhadauria joins BJP: राकेश भदौरिया भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख थे। तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था और वह कई पदों पर रहे। भदौरिया की गिनती वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में होती हैं जिन्होंने राफेल विमान उड़ाया है।

Image

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व वायु सेना चीफ राकेश भदौरिया

Photo : Twitter

Former Air Force Chief Rakesh Bhadauria joins BJP: पूर्व वायु सेना प्रमुख राकेश कुमार सिंह भदौरिया और तिरुपति के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।

बता दें, राकेश भदौरिया भारतीय वायुसेना के 26वें प्रमुख थे। तत्कालीन एयर चीफ मार्शल भदौरिया को जून 1980 में भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में शामिल किया गया था और वह कई पदों पर रहे। भदौरिया की गिनती वायु सेना के उन चुनिंदा पायलटों में होती हैं जिन्होंने राफेल विमान उड़ाया है। भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच गरुड़ अभ्यास के दौरान भदौरिया ने राफेल विमान उड़ाया था।

पीएम मोदी से प्रभावित- राकेश भदौरिया

भाजपा में शामिल होने के बाद भदौरिया ने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और अद्वितीय दूरदर्शिता से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने आत्मनिर्भर और विकसित भारत का संकल्प लिया है और इस दिशा में वह लगातार प्रयास कर रहे हैं तथा कदम भी उठा रहे हैं।

IAS अधिकारी रहे हैं वरप्रसाद राव

वहीं, बीजेपी में शामिल होने वाले तिरुपति के पूर्व सांसद वरप्रसाद राव ने 2014 में वाईएसआर कांग्रेस के टिकट पर आंध्र प्रदेश के तिरुपति से 16 वीं लोकसभा का चुनाव जीता था। वह तमिलनाडु कैडर के 1983 बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी थे। सिविल सेवाओं में अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने तमिलनाडु सरकार, चेन्नई के प्रधान सचिव सहित कई शीर्ष पदों पर कार्य किया। साल 2009 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश करने के लिए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article