Gujarat Lok Sabha Chuanv 2024 Exit Poll Result: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव सम्पन्न हो चुके हैं। सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव का पहला चरण 19 अप्रैल 2024 को हुआ था, जबकि सातवें चरण का मतदान आज यानी शनिवार 1 जून को हुआ। चुनाव सम्पन्न होते ही एग्जिट पोल (Exit Polls) के नतीजे सामने आ गए हैं। हालांकि, चुनाव के परिणाम (Loksabha Election Result 2024) 4 जून को आएगा, लेकिन एग्जिट पोल ने गुजरात की तस्वीर साफ कर दी है।
गुजरात में लोकसभा की कुल 26 सीटें हैं और Timesnow नवभारत-ETG के एग्जिट पोल के अनुसार पार्टी को सभी 26 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल में जो नतीजे सामने आए हैं उनके अनुसार भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सभी लोकसभा सीटें जीत सकती है। इसका मतलब यह है कि कांग्रेस लगातार तीसरी बार गुजरात में शून्य पर रह सकती है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) भी गुजरात से ही हैं। हालांकि, वह वाराणसी (Varanasi Loksabha Seat) से सांसद हैं और इस बार भी उन्होंने वाराणसी से ही चुनाव लड़ा है। माना जा रहा था कि विपक्षी गठबंधन INDIA इस बार देश में सत्तारूढ़ NDA और भाजपा को कड़ी टक्कर देगा। लेकिन एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में INDIA गठबंधन या कांग्रेस शून्य पर रह सकता है।
ये भी पढ़ें - Exit Poll में खुलासा, देशभर में इन मुद्दों पर हुई वोटिंग
2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गुजरात की सभी 26 सीटें जीती थीं। इसके बाद साल 2019 में कांग्रेस और कोई भी अन्य पार्टी बीजेपी का गढ़ माने जाने वाले गुजरात में सेंध नहीं लगा पाए और भाजपा ने एक बार फिर सभी 26 सीटों पर कब्जा किया। एग्जिट पोल जिस तरह की तस्वीर दिखा रहे हैं, अगर वैसे ही नतीजे 4 जून को भी सामने आते हैं तो इस बार भी भाजपा 26 और कांग्रेस शून्य पर रह सकते हैं।
