Election Commission of India (ECI) Karnataka Election Result 2023 Live on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: कर्नाटक विधानसभा की सभी 224 सीटों के लिए मतगणना का काम 13 मई को सुबह आठ बजे से शुरू होगा। आप सबको उत्सुकता होगी कि किस प्लेटफॉर्म पर नतीजों के बारे में तेजी और सटीक जानकारी हासिल होगी। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजों को आप अलग अलग प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। लेकिन निर्वाचन आयोग की साइट पर आप हर एक राउंड के परिणामों को भी देख सकते हैं। इसके लिए आप निर्वाचन आयोग की साइट eci.gov.in, results.eci.gov.in पर क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इस दफा के चुनाव में बीजेपी ने कहा था कि सरकार के कामकाज से जनता खुश थी और नतीजे उसके हिसाब से ही आएंगे। यह बात अलग है कि कांग्रेस का दावा है कि नतीजों में बीजेपी हवा हो जाएगी। इससे इतर जेडीएस के एच डी कुमारस्वामी ने कहा कि 25 से 30 सीटों पर वो चुनाव सिर्फ पैसों की कमी से वो नहीं जीत पाएंगे। चुनावी नतीज कई मायने में खास रहने वाले हैं। अगर बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब होती है तो 32 साल का रिकॉर्ड टूटेगा। अगर कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब होगी तो सरकार बदलने का इतिहास जारी रहेगा।
